फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गूगल पर किया सर्च और कर ली शादी': राघव और परिणीति चोपड़ा की प्रेम कहानी कहां से शुरू? सेलिब्रिटी कपल की कहानी

Fri, 24 Apr 2026 05:26 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Parineeti Chopra Raghav Chadha Love Story: आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही वो भाजपा में शामिल हो गए। अब राघव की चर्चा हो और पत्नी परिणिती का नाम न आए। ऐसा तो हो नहीं सकता। यहां जानिए कपल की लव स्टाेरी....
विज्ञापन
1 of 6
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की प्रेम कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म की लव स्टोरी जैसी लगती है। इसमें पहली नजर का प्यार और बहुत कुछ शामिल है। परिणीति ने राघव को समझने के लिए गूगल पर सर्च किया था और फिर शादी कर ली। जानिए कहां, कब और कैसे शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी?
विज्ञापन

2 of 6
परिणीति और राघव - फोटो : इंस्टाग्राम
कैसे शुरू हुई मुलाकात?
परिणीति और राघव की पहली मुलाकात लंदन में एक पुरस्कार समारोह में हुई थी। परिणीति को फिल्मों के लिए सम्मान मिल रहा था और राघव को समाज सेवा के लिए। मुलाकात बहुत सामान्य तरीके से हुई। अगली सुबह नाश्ते के समय वे फिर मिले। वहां और भी लोग थे, लेकिन दोनों को एक-दूसरे से बात करते हुए बहुत अच्छा लगा। परिणीति ने बाद में बताया कि उन्हें तुरंत ही एहसास हो गया था कि राघव वही व्यक्ति हो सकते हैं जिनसे वे शादी करना चाहेंगी।
विज्ञापन

3 of 6
परिणीति और राघव - फोटो : इंस्टाग्राम
गूगल पर किया था सर्च
मुलाकात के बाद परिणीति ने गूगल पर राघव के बारे में थोड़ा सर्च किया था क्योंकि वह जानना चाहती थीं कि वे कौन हैं, क्या करते हैं और शादी हुई या नहीं। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से फोन और मैसेज पर बात करने लगे। इसके बाद घंटों फोन पर बातें करने लगे।

4 of 6
परिणीति और राघव - फोटो : इंस्टाग्राम
चुपचाप प्यार बढ़ता गया
भारत लौटने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को किसी को नहीं बताया। वे चुपचाप मिलते थे- कभी रात में, कभी गुरुद्वारे में या शांत जगहों पर। कोई सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं, कोई बड़ी घोषणा नहीं। इस सादगी की वजह से उनका रिश्ता बिना किसी दबाव के मजबूत होता गया। धीरे-धीरे लोग उन्हें हवाई अड्डे, रेस्तरां और कार्यक्रमों में साथ देखने लगे। मीडिया और फैंस को अंदाजा होने लगा कि दोनों में कुछ खास है।
विज्ञापन

5 of 6
परिणीति और राघव - फोटो : इंस्टाग्राम
कब हुई सगाई और फिर शादी
13 मई 2023 को दिल्ली में परिणीति और राघव की सगाई हो गई। यह बहुत छोटा और निजी समारोह था, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे। कोई दिखावा नहीं था, बस प्यार और खुशी थी। 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में उन्होंने शादी कर ली। शादी भव्य थी, लेकिन सादगी भरी थी। महल में हुई शादी में परिवार और दोस्तों के साथ उन्होंने परंपराओं का खूबसूरत मेल किया। सबसे अच्छी बात यह थी कि दोनों बहुत खुश और सहज दिख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परिणीति और राघव - फोटो : इंस्टाग्राम
परिवार पूरा हुआ
कुछ समय बाद परिणीति और राघव ने एक बेटे का स्वागत किया। इस खुशी को भी उन्होंने बहुत सादगी से शेयर किया। लंदन में हुई एक साधारण मुलाकात से शुरू होकर आज वे एक सुंदर परिवार बन चुके हैं। उनकी कहानी किसी फिल्म की कहानी जैसी ही रोमांचक है, जिसमें सच्चा प्रेम और एक-दूसरे के लिए सम्मान दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट को घेरा एयरपोर्ट स्टाफ ने, पूर्व बॉडीगार्ड का चौंकाने वाला खुलासा, बोले- 'गले में और कंधे पर...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें