फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत के पहले रेडियो जॉकी गोपाल शर्मा का निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sat, 23 May 2020 03:45 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गोपाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रेडियो सीलोन के दिग्गज कमेंटेटर और होस्ट गोपाल शर्मा का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें भारत का पहला रेडियो जॉकी कहा जाता है। मुंबई के बोरीवली स्थित अपने निवास स्थान पर  गोपाल शर्मा ने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन


गोपाल शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश में बिजनौर के चांदपुर में हुआ था। साल 1956 में वो रेडियो सीलोन से जुड़े जो कि एशिया का सबसे पुराना रेडियो स्टेशन है। 1950-60 के दशक में रेडियो सीलोन बहुत मशहूर हुआ करता था। गोपाल शर्मा ने रेडियो सीलोन में 11 साल से ज्यादा समय तक काम किया। इसके बाद वो फिल्म संगीत से जुड़े दूसरे कार्यक्रम और शोज करते रहे। साल 1958-59 में उन्होंने एक शो 'कल और आज' होस्ट किया।

साल 1967 में गोपाल शर्मा मुंबई पहुंचे। बाद में विविध भारती से जुड़कर उन्होंने रेडियो पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रेडियो के अलावा वो स्टेज शोज करते थे। साथ ही कई डॉक्यूमेंट्रीज में भी उन्होंने अपनी आवाज दी।
विज्ञापन


गोपाल शर्मा अपने कार्यक्रम की शुरुआत 'आवाज की दुनिया के दोस्तों...' बोलकर करते थे। ये लाइन एक तरह से उनकी पहचान बन गई थी। साल 2007 में उनकी ऑटोबायोग्राफी भी इसी नाम से प्रकाशित हुई थी।
विज्ञापन


माधवन ने किया उन सितारों को सलाम, जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने लौट आए 'स्वदेस'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें