फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडिशन के वक्त लाइन में लगने से नहीं शर्माती राधिका मदान, इस फिल्म में आएंगी नजर; स्ट्रगल्स पर की खुलकर बात

Wed, 27 May 2026 05:55 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Radhikka Madan: एक्ट्रेस राधिका मदान हाल ही में सूबेदार फिल्म में नजर आईं थीं। अब उन्होंने अपने स्ट्रगल्स और आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
राधिका मदान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राधिका मदान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज 'सूबेदार' में शानदार परफॉर्मेंस के लिए खूब तारीफें बटोर रही हैं। अब वह शकुन बत्रा की 'लस्ट स्टोरीज 3' के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें वह अली फजल के साथ नजर आएंगी।

'लस्ट स्टोरीज 3' के लिए दिया ऑडिशन

विज्ञापन

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में राधिका ने कहा, ‘मैं शकुन बत्रा के काम की बहुत बड़ी फैन रही हूं। जब मुझे इस फिल्म के बारे में पता चला, तो मैंने 'लस्ट स्टोरीज 3' के लिए ऑडिशन देने की रिक्वेस्ट की। भगवान की कृपा से मुझे यह मौका मिल गया।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं एक औसत परफॉर्मेंस देने का रिस्क नहीं ले सकती। हर रोल के लिए बहुत लोग लाइन में खड़े होते हैं। अगर मैं अच्छा नहीं करूंगी, तो कोई मुझे दूसरा मौका नहीं देगा। मेरे लिए हर काम ‘करो या मरो’ जैसा होता है। अगर मुझे इस इंडस्ट्री में टिकना है, तो मुझे हर बार बेस्ट देना होगा।’

राधिका मदान - फोटो : इंस्टाग्राम @radhikkamadan

मेरे अंदर कोई ईगो नहीं है
राधिका ने अपने स्ट्रगल के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘मैं लाइन में खड़ी रही हूं, बहुत मेहनत की है। आज भी अगर कोई ऐसा प्रोजेक्ट होता है जहां लोग मुझे कास्ट करने के बारे में नहीं सोचते, तो मैं खुद ऑडिशन मांगती हूं और मुझे इसमें कोई झिझक नहीं होती। मेरे अंदर कोई ईगो नहीं है।’

ये भी पढ़ें- क्या पूरी तरह गंजे हैं हनी सिंह? सिंगर ने किया बड़ा खुलासा; सुनकर हैरान रह गए लोग; दवाइयों का हुआ गहरा असर

विज्ञापन

राधिका मदान - फोटो : इंस्टाग्राम @radhikkamadan
सपनों के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है जब मुझे ऑडिशन का मौका ही नहीं मिलता और सिर्फ मेरे सरनेम की वजह से मुझे रिजेक्ट कर दिया जाता है। अगर मैं ऑडिशन देकर रिजेक्ट होती हूं, तो मुझे सुकून मिलता है क्योंकि मुझे पता होता है कि मैंने अपना 100% दिया। अगर मुझे फिर से लाइन में लगना पड़े, तो भी मुझे कोई शर्म नहीं है। मैं एक एक्टर हूं और अपने सपनों के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें