फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरे पति बॉडीगार्ड-शेफ और...', राधिका पंडित के लिए सबकुछ हैं उनके पति यश; पोस्ट में दिखी सच्चाई

Wed, 10 Dec 2025 11:08 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actor Yash and Radhika Pandit: यश और राधिका पंडित ने हाल ही में अपनी शादी की 9वीं सालगिरह मनाई। इस मौके पर राधिका ने यश के लिए एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया।
 
विज्ञापन
यश और राधिका - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नड़ सुपरस्टार यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित ने 9 दिसंबर को अपनी शादी की 9वीं सालगिरह बहुत प्यार से मनाई। इस खास मौके पर राधिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्यारा वीडियो शेयर किया और साथ ही बताया कि यश उनके लिए एक निजी बॉडीगार्ड से लेकर एक स्ट्रेस बस्टर तक हैं।
विज्ञापन

राधिका का पोस्ट
राधिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बहुत प्यारी रील शेयर की। इसमें उन्होंने यश को अपने जीवन का हर रोल निभाने वाला बताया। वीडियो में AI से बनी तस्वीरों के जरिए राधिका ने यश को अपना निजी बॉडीगार्ड, अपना चैटजीपीटी, पर्सनल शेफ, फोटोग्राफर, मेंटर, डीजे, डॉक्टर, कैलकुलेटर, और स्ट्रेस बस्टर बताया है। इस वीडियो के साथ राधिका ने कैप्शन लिखा, 'तुम हो और हमेशा मेरी हर बात का जवाब रहोगे। हैप्पी 9वीं एनिवर्सरी।'

 

फैंस ने बरसाया प्यार 
यश और राधिका की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। राधिका और यश के इस खास दिन पर फैंस ने भी उन्हें बधाई दी। एक फैन ने लिखा, 'परफेक्ट फैमिली मैन'; एक और फैन ने लिखा, 'अब तक की सबसे प्यारी जोड़ी'; और एक और फैन ने लिखा, 'ये सबसे प्यारी सालगिरह विश है।'

यश-राधिका की लव स्टोरी
यश और राधिका की पहली मुलाकात टीवी सीरियल 'नंदगोकुला' के सेट पर हुई थी। इसके बाद 'मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी' और 'संतु स्ट्रेट फॉरवर्ड' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। दिसंबर 2016 में शादी की। अब इनके दो प्यारे बच्चे हैं—बेटी आयरा (2018) और बेटा यथर्व (2019)।
विज्ञापन

यश का वर्कफ्रंट
इन दिनों यश निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रावण का रोल निभाने के लिए चर्चा में हैं। इसके अलावा यश फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगे। कथित तौर पर इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसे सितारे नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 'मैं 20 की उम्र में लालची...' प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर के शुरुआती दौर को किया याद; किए कई दिलचस्प खुलासे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें