फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधिका को लगा नवाजुद्दीन नहीं करते पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
केतन मेहता की 'मांझी-द माउंटेन मैन' में अभिनेत्री राधिका आप्टे को नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ रोमांटिक दृश्य देने में काफी दिक्कत पेश आई। उन्हें तो यहां तक लगा कि नवाजुद्दीन उन्हें पसंद ही नहीं करते, इसलिए उनसे बात भी नहीं करते।
विज्ञापन


राधिका ने यहां कहा, "उनके (नवाजुद्दीन) साथ प्यार करना बहुत मुश्किल था। हम जब शूटिंग और रोमांटिक दृश्य फिल्माने जाते, तो वह एकदम शांत होकर बैठ जाते।"

राधिका ने अपने निर्देशक केतन से मुखातिब होकर कहा, "मैंने आपसे भी पूछा कि क्या वह मुझे पसंद नहीं करते? वह मुझसे बात क्यों नहीं करते? वह इस कदर खामोश आदमी हैं।"
Trending Videos
विज्ञापन

मांझी माउंटेन में हैं रोमांटिक सीन

उन्होंने कहा, "लेकिन जैसे ही एक्शन बोला जाता, उनका रोमांस अपने आप निकालकर बाहर आ जाता।"

नवाजुद्दीन ने पूर्व में मजाक में कहा था, "अगर राधिका जैसी अभिनेत्री होगी, तो यकीनन मुझे रोमांटिक दृश्य करने में मजा आएगा। जिस दिन फिल्म में उनके हिस्से की शूटिंग नहीं होगी, मैं उस दिन भी सर (केतन) से उन्हें बुलाने को कहूंगा।"

'मांझी-द माउंटेन मैन' 21 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें