'दिलवाले' से शाहरुख-काजोल की जोड़ी एक बार फिर रुपहले पर्दे पर वापसी करेगी। दोनों ने पिछली बार करण जौहर की फिल्म 'माय नेम इज खान' (2010) में साथ काम किया।
'दिलवाले' में वरुण धवन, कृति सेनन, विनोद खन्ना, बोमन ईरानी, कबीर बेदी, संजय मिश्रा और वरुण शर्मा भी हैं। यह 18 दिसंबर को रिलीज होगी। गौरतलब है कि शाहरुख और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में से एक है।
दोनों ने एक साथ काफी सुपरहिट फिल्में दी हैं। शाहरुख इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। इससे पहले रोहित के साथ शाहरुख चेन्नई एक्सप्रेस जैसी सुपरहिट फिल्म भी कर चुके हैं। लेकिन इस बार फिल्म को लेकर शाहरुख ने एक बड़ा ही खतरनाक जोखिम उठा डाला और फिर शुक्रिया अदा किया कुछ लोगों का।