फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radhika Apte: राधिका आप्टे ने परिवार के साथ साझा की खास तस्वीर, महिला दिवस पर कही ये बात

Sat, 08 Mar 2025 11:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Radhika Apte: राधिका आप्टे ने महिला दिवस पर एक खास तस्वीर साझा की है। इस फोटो में वह अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन
राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राधिका आप्टे अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के पल शेयर करती हैं, लेकिन उनके व्यक्तिगत जीवन के बारे में जानकारियां बहुत कम मिलती हैं। हालांकि, इस बार महिला दिवस 2025 के मौके पर राधिका ने अपने फॉलोअर्स को एक खास तोहफा दिया है। 

विज्ञापन

Nayanthara: नयनतारा ने महिला दिवस पर मां के लिए लिखा खास संदेश, बोलीं- ‘आप जैसा होना असंभव है’


राधिका ने साझा की प्यारी तस्वीर

उन्होंने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उनके साथ उनके पति बेनेडिक्ट टेलर और उनकी तीन महीने की प्यारी बेटी भी नजर आ रही है।  तस्वीर में राधिका और उनके पति बेनेडिक्ट अपने बेबी गर्ल के साथ एक प्यार भरे पल में दिखाई दे रहे हैं। राधिका अपनी छोटी सी बेटी को प्यार भरी निगाहों देख रही हैं, जबकि बेनेडिक्ट सेल्फी ले रहे हैं। इस प्यारी तस्वीर के पीछे सूर्यास्त का खूबसूरत दृश्य नजर आ रहा है। इस फोटो को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह परिवार महिला दिवस के मौके पर एक सुंदर आउटिंग का आनंद ले रहा था। बेनेडिक्ट अपनी बेटी को गोद में उठाए हुए हैं, जो एक प्यारी सी सफेद टोपी में हैं। वहीं, राधिका भी उसी रंग की टोपी में आरामदायक बेज स्वेटर में दिख रही हैं।

विज्ञापन

Shahid-Kareena: आईफा अवॉर्ड्स में गले मिले शाहिद कपूर-करीना कपूर, फैंस बोले- अब तो 'जब वी मेट 2' बना दो...


2011 में हुई थी बेनेडिक्ट से मुलाकात

इस तस्वीर को शेयर करते हुए राधिका ने लिखा, “हम सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं”। साथ ही, उन्होंने एक लाल दिल वाला इमोजी भी साझा किया। पिछले साल दिसंबर में राधिका ने बेटी को जन्म दिया था। राधिका और बेनेडिक्ट की मुलाकात 2011 में लंदन में हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक साथ रहना शुरू किया और 2012 में एक निजी समारोह में दोनों ने शादी कर ली।


निर्देशन की दुनिया में रखने जा रहीं कदम

वर्क फ्रंट की बात करें तो राधिका जल्द ही निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। उनकी पहली फिल्म का नाम ‘कोट्या’ है। यह फिल्म हिंदी और मराठी में रिलीज होगी। इसका निर्माण विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें