राधिका आप्टे अपनी शार्ट फिल्म 'अहल्या' को लेकर इस समय चर्चा में हैं। राधिका आप्टे की हालिया फिल्में बदलापुर, हंटर ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की और साथ ही राधिका को भी बतौर अभिनेत्री अच्छी पहचान मिली है।
राधिका आप्टे ने शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' का पोस्टर ट्वीट किया और साथ ही शाहरुख खान के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया है। राधिका आप्टे ने लिखा मुझे पता है कि मैं काफी लेट हूं लेकिन मेरा टीएनएज क्रश एक बार फिर से ये देखकर शुरु हो गया है। ऑ माई गॉड।
ये है राधिका का ट्वीट
I know I am super duper late to tweet this but my teen age crush began to grow again with this sight. Oh my god.. ❤️ pic.twitter.com/ditRs5c1U1— Radhika Apte (@radhika_apte) July 21, 2015
शाहरुख खान ने भी राधिका आप्टे की इस इजहार-ए-मोहब्बत का जवाब देते हुए लिखा 'थैंक यू सो मच राधिका। मैं बहुत खुश हूं कि आपका टीएनएज क्रश फिर से शुरु हुआ। आपकी फिल्म के लिए भी बहुत सारी शुभकामनाएं। सुना है कि ये फिल्म बेहतरीन है।'
ये है शाहरुख का राधिका को जवाब
@radhika_apte thank you so much. Am glad I evoke 'teenaginess' in u. All the very best for your film, hear it's brilliant.— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 21, 2015