सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई 'बजरंगी भाईजान' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड बना रही है। पांच दिन में ही फिल्म ने 250 करोड़ रुपये की ओवरसीज कमाई कर ली है। सलमान फिल्म की कमाई से काफी खुश हैं। उन्होने फिल्म के मुनाफे को किसानों को देने की बात कही है।
सलमान खान अपने फैंस के बीच अपनी 'भाईजान' की छवि के लिए मशहूर हैं। सलमान ने इस छवि को दिखाते हुए फिल्म के मुनाफे का एक हिस्सा देश के परेशान हाल किसानों में दान करने की इच्छा जाहिर की है। ये जानकारी भाजपा की नेता शाइना एनसी ने दी है।
शाइना एनसी ने पीटीआई को बताया कि 'बजरंगी भाईजान' के प्रोड्यूसर सलमान खान और आर. वेंकटेश ने फिल्म का मुनाफा किसानों को दान करने की इच्छा जताई है।