2018 खत्म होने की तरफ बढ़ गया है और हर कोई हिसाब लगा रहा है कि क्या खोया, क्या पाया। राधिका आप्टे के लिए यह शानदार साल रहा है और उनका ढेर सारा काम लोगों के बीच आया। यही राधिका की खुशी का सबसे बड़ा कारण है।
वह बताती हैं कि इस साल वह आठ पत्रिकाओं के कवर पेज पर नजर आईं। जबकि वेब प्लेटफॉर्म पर बन रही सीरीजों में वह सेक्रेड गेम्स, लस्ट स्टोरीज तथा गोहुल में दिखीं। तीनों में उनके परफॉरमेंस सराहे गए। उनके नए-नए लुक लगातार चर्चा में रहे।
उनकी तीन फिल्में 2018 में आईं। ये थीं, पैडमैन, अंधाधुन और बाजार। राधिका को उम्मीद है कि 2019 में भी कामयाबी का यह सफर चलता रहेगा। सेक्रेड गेम्स-2 में वह दिखेंगी। गोहुल का सीक्वल बनने की भी चर्चाएं हैं। साल के शुरू में वह बॉम्बेरिया में नजर आएंगी। इसके अलावा वह दो अंग्रेजी और एक तमिल फिल्म भी कर रही हैं।