धैर्य से फिल्मों में भूमिकाएं चुनने वाली विद्या बालन 2019 में एक और बायोपिक में दिख सकती हैं। यह प्रसिद्ध गणितज्ञ शकुंतला देवी की जीवनी होगी। उन्हें ह्यूमन कैलकुलेटर कहा जाता था और 1982 में गणितीय प्रतिभा के कारण उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।
फिल्म का निर्देशन चर्चित वीजे और टीवी अभिनेत्री अनु मेनन करेंगी। निर्माता रॉनी स्क्रूवाला होंगे। सूत्रों के अनुसार विद्या ने फिल्म को मंजूरी दे दी है और फाइनल स्क्त्रिस्प्ट देख कर इसे साइन करेंगी। इन दिनों विद्या भारत के मंगल मिशन पर बन रही एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
अगले साल जनवरी में वह तेलुगु सुपरस्टार और राजनेता एनटी रामाराव की बायोपिक में उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी।