'कॉकटेल' की सीधी सादी लड़की मीरा उर्फ डायना पेंटी को उनकी दूसरी फिल्म मिल गई है। उनकी यह दूसरी फिल्म सलमान खान के साथ होगी। यह फिल्म 'राधे' है जिसका निर्माण सलमान खान के भाई सोहेल खान कर रहे हैं। इस फिल्म को सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। फिल्म में सलमान का हेयर स्टाईल 'तेरे नाम' जैसा ही होगा। इस फिल्म में सलमान का नाम राधे था। अब उसी नाम के आधार पर इस फिल्म का निर्माण हो रहा है।
इस फिल्म को साऊथ की सुपरहिट फिल्म 'स्टेलिन' से भी प्रेरित बताया जा रहा है। डायना पेंटी इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट होंगी। इस फिल्म में वह सीधी-सादी लड़की के किरदार में होंगी। यह कुछ वैसा ही चरित्र होगा जैसा फिल्म 'तेरे नाम' में भूमिका चावला का रहा है। 'कॉकटेल' फिल्म में डायना ने एक सीधी सादी लड़की का किरदार बहुत ही खूबसूरती से निभाया था। इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होनी वाली है। यह फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है।