साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की अपकमिंग फिल्म ‘राधे श्याम’ के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म मार्च महीने में रिलीज होगी। बीते दिन ही प्रभास ने अपने फैंस से वादा किया था कि वह वैलेंटाइन डे पर एक बहुत बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं और अब सोमवार को अभिनेता ने अपना ये वादा पूरा भी किया है। वैलेंटाइन डे के मौके पर ‘राधे श्याम’ का एक रोमांटिक टीजर जारी किया गया है, जिसमें प्रभास और पूजा हेगड़े की दमदार केमिस्ट्री साफ झलक रही है। इस टीजर की खास बात ये है कि इसमे प्रभास विक्रमादित्य के रूप में प्रेरणा यानी पूजा हेगड़े को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज भी करते दिख रहे हैं।