'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' ट्रेलर
- फोटो : Twitter
फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ सलमान खान की बीते दो साल में रिलीज होने जा रही पहली फिल्म है। इसके पहले सलमान खान की रिलीज हुई लाइन से तीन फिल्मों ‘रेस 3’, ‘भारत’ और ‘दबंग 3’ में उनके फैंस को सलमान खान का स्टाइल एक जैसा ही नजर आया। फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ के निर्देशक प्रभु देवा हैं। राधे, सलमान खान जैसे सुपरस्टार की पहली फिल्म है, जो भारत में किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीधे रिलीज की जा रही है।