आपको बता दें कि मल्हार और प्रिया, 'लॉकडाउन के दौरान ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी। वह लगभग एक साल से अधिक समय से अलग रह रहे हैं। उनके अलगाव के पीछे का कारण तो पता नहीं है, हालांकि, वे बिल्कुल भी सौहार्दपूर्ण नहीं हैं। वे एक-दूसरे से बात नहीं करते। न ही एक-दूसरे के संपर्क में हैं। प्रिया संभवत: इस साल के अंत में तलाक के लिए अर्जी दाखिल करेंगी'।
मल्हार पांड्या, पत्नी प्रिया पाटीदार
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मल्हार आखिरी बार टीवी पर 2020 में राधाकृष्ण में नजर आए थे। इस बीच इश्कबाज़ एक्टर भी अपने परिवार के पास यूएस चले गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सोर्स ने कहा 'उनके वहां जाने का एक कारण भारत में जो कुछ भी हो रहा है, उससे राहत लेना है, चाहे वह उनकी पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ हो। उनके परिवार आपस में जुड़े हुए हैं और उनके फैसले से वाकिफ हैं'।