शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का पहला गाना 'राधा' आते ही चार्ट बस्टर्स पर हिट हो गया है। यूट्यूब पर भी इस गाने को अब तक डेढ करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। अब फिल्म के मेकर्स ने इसका मेकिंग वीडियो फैंस के लिए शेयर किया है।
इस वीडियो में अनुष्का और शाहरुख, दोनों ही शूटिंग को काफी इंज्वाय करते दिख रहे हैं। वैभवी मर्चेंट ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है। गाने के बारे में बोलते हुए इम्तियाज अली कहते हैं कि उन्होंने और उनकी टीम ने इस गाने के लिए कड़ी मेहनत की है।
'जब हैरी मेट सेजल' 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म पहले अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा से टक्कर लेने वाली थी शाहरुख ने सूझबूझ दिखाते हुए फिल्म की रिलीज डेट एक हफ्ते आगे बढ़ा ली। इससे शाहरुख को रक्षा बंधन के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस का भी वीकेंड मिल जाएगा।
मेकिंग वीडियो के आने के बाद शाहरुख ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर अनुष्का के लिए एक खास वीडियो शेयर किया है। देखिए वीडियो-
.@AnushkaSharma Sejal, this one’s for you! #SejalWave @RedChilliesEnt pic.twitter.com/Ku2W6e6ysq
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 1, 2017