फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कइयों को बर्बाद कर देगी जिया खान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया खान द्वारा अपनी बेटी की मौत को लेकर किया गया स्टिंग ऑपरेशन अब सूरज पंचोली के माता-पिता को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन


आदित्य पंचोली और जरीना वहाब का कहना है कि राबिया अपनी बेटी की आत्महत्या को हत्या बताने की कोशिश करते हुए किसी भी हद तक गिर सकती हैं।

वह अपने स्टिंग ऑपरेशन से उनके बेटे सूरज का कैरियर बर्बाद करना चाहती हैं। उल्लेखनीय है कि सूरज इन दिनों अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘हीरो’ की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें सुनील शेट्टी की बेटी आतिया उनकी हीरोइन हैं।

आदित्य पंचोली हैं घोर तनाव में

सोमवार को सामने आई राबिया के स्टिंग की खबर से आदित्य-जरीना का चैन छीना है। इस स्टिंग में राबिया ने उन लोगों से बात की है जिन्होंने जिया की मौत के मामले में मुंबई पुलिस को अपने बयान दिए हैं।

स्टिंग के माध्यम से राबिया बताने की कोशिश में हैं कि पुलिस के सामने दिए बयान और उनसे हुई बातचीत में लोगों ने क्या अलग-अलग कहा। राबिया के अनुसार पुलिस सच को दबाने की कोशिश कर रही है। जिया ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या हुई है।
विज्ञापन

पर यह मर्डर कैसे?

इस स्टिंग पर आदित्य पंचोली का कहना है कि राबिया कुछ कर लें, आत्महत्या को हत्या में नहीं बदल सकतीं। उनका आरोप है कि राबिया यह सब अमेरिका में जिया के लाइफ इंश्योरेंस का पैसा पाने के लिए कर रही हैं। आत्महत्या होने पर इंश्योरेंस का पैसा उन्हें नहीं मिलेगा।

पंचोली के अनुसार जब जिया और सूरज के संबंध सहमति से थे तो उनके बेटे पर बलात्कार और गर्भपात कराने के आरोप कैसे लगाए जा सकते हैं? वहीं सूरज की मां जरीना का कहना है कि सूरज से पहले जिया के और भी रोमांटिक रिश्ते थे।

सूरज से संबंध होने के बाद उसने पहली बार गर्भपात नहीं कराया। इससे पहले भी वह ऐसा करा चुकी थी। जरीना वहाब के अनुसार जिया एक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर लड़की थी, उस पर दबाव डाल कर कुछ नहीं कराया जा सकता था। आदित्य और जरीना के इन बयानों पर राबिया फिलहाल खामोश हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें