फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'राजी' की शूटिंग के दौरान इस चीज से डर गई थीं आलिया, फिर अपने आप को ऐसे संभाला

Sat, 14 Apr 2018 02:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजी - फोटो : SELF
आलिया भट्ट ने 6 साल के छोटे से करियर में कई दमदार किरदार निभाकर खुद को एक बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित किया है। 'हाइवे' से लेकर 'उड़ता पंजाब' और 'डियर जिंदगी' में आलिया ने अलग-अलग किरदार निभाकर सबको अपनी एक्टिंग का फैंन बना लिया। एक बार फिर उनकी अपकमिंग फिल्म 'राजी' में उनका किरदार काफी चुनौतीपूर्ण है। 
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt raazi
फिल्ममेकर्स ने 'राजी' का मेकिंग वीडियो रिलीज किया है। इस वीडियो में आलिया ने बताया कि फिल्म में उनका सहमत का किरदार है। आलिया ने बताया खुद को सहमत के किरदार में ढालने के लिए उन्होंने क्या क्या किया।
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt raazi
इस विडियो में आलिया ने बताया है कि उन्हें जासूस का किरदार करने में बहुत मजा आया। इसके अलावा उन्होंने फिल्म से अपने सबसे डरावने अनुभव को भी शेयर किया।

4 of 5
alia bhatt raazi
करन जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन की ओर से यह वीडियो यू-ट्यूब पर शेयर किया है। वीडियो में डायरेक्टर मेघना गुलजार और एक्शन डायरेक्टर हरपाल सिंह ने आलिया के काम के बारे में बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt raazi
बता दें कि 'राजी' की कहानी हरिंदर एस सिक्का के नॉवेल 'कॉलिंग सिक्का' से प्रेरित है। फिल्म 11 मई को रिलीज होगी। 'राजी' का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। इस फिल्म के अलावा आलिया करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और जोया अख्तर की 'गली ब्वॉय' में नजर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें