फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वो युद्ध के मैदान में नहीं गई लेकिन…’ 120 बहादुर’ में राशि खन्ना निभाएंगी ये किरदार? शेयर किया लुक

Sat, 08 Nov 2025 02:13 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raashii Khanna Role In Film 120 Bahadur: जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ रिलीज होगी। इस फिल्म में राशि खन्ना भी नजर आएंगी। अपने किरदार के लुक की कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। साथ ही एक इमोशनल नोट भी शेयर किया है। 

विज्ञापन
राशि खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@raashiikhanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजनीश घई निर्देशित फिल्म ‘120 बहादुर’ में फरहान अख्तर एक फौजी के किरदार में नजर आएंगे। यह कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें फरहान के अलावा राशि खन्ना भी हैं। फिल्म में अपने किरदार को लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने किरदार को लेकर डिटेल्स शेयर किए।साथ ही कुछ लुक फोटो भी शेयर किए। 

विज्ञापन


अपने किरदार को लेकर क्या बोलीं राशि खन्ना?
राशि खन्ना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘वो युद्ध के मैदान में नहीं गईं, लेकिन उसने हर दिन युद्ध को जिया। मिलिए सुगन शैतान सिंह भाटी से। मैंने इस किरदार को अपने मन में बसाया है। यह उन महिलाओं के लिए है, जो खामोशी से प्यार करती हैं। जो देश के सैनिकों का घर संभालती हैं। यह महिलाएं गर्व और दर्द को एक साथ समेटे हुए हैं।’ बताते चलें कि फिल्म के मुख्य किरदार शैतान सिंह भाटी (फरहान अख्तर) की पत्नी का रोल राशि खन्ना कर रही हैं। 
 


भारत-चीन युद्ध पर आधारित कहानी
फिल्म ‘120 बहादुर’ की कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है। इस लड़ाई में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के लगभग 120 भारतीय सैनिकों ने मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में, 3,000 से अधिक चीनी सैनिकों का बहादुरी से सामना किया और अपनी अंतिम सांस तक अपनी चौकी की रक्षा की। फिल्म में फरहान मेजर शैतान सिंह भाटी के किरदार में ही नजर आएंगे। यह फिल्म 21 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें