फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड 2025 के नॉमिनेशन में शामिल 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स', शालिनी ने मांगा समर्थन

Fri, 07 Nov 2025 07:59 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Filmfare OTT Awards 2025: 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' को फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2025 के नॉमिनेशन में शामिल कर लिया गया है। इस जानकारी को खुद इस सीरीज की एक्ट्रेस शालिनी पासी ने शेयर किया है।
विज्ञापन
फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स - फोटो : इंस्टाग्राम@shalini.passi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज शालिनी पासी ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी सीरीज को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि उनकी चर्चित सीरीज 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' को फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2025 के लिए नामांकित किया गया है। इसके साथ ही शालिनी ने इस सीरीज की वोटिंग के लिए फैंस का समर्थन मांगा है।
विज्ञापन

शालिनी पासी का पोस्ट
शालिनी पासी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी सीरीज 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' की एक खास तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में महीप कपूर, सीमा सजदेह, नीलम कोठारी, भावना पांडे, रिद्धिमा कपूर साहनी, खुद शालिनी पासी और कल्याणी साहा चावला नजर आ रही हैं। इस शानदार तस्वीर के साथ शालिनी ने कैप्शन में लिखा, ''फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' को फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2025 के लिए नामांकित किया गया है। कृपया वोट करें। यह बहुत मायने रखेगा। आपका समर्थन वाकई बहुत मायने रखता है।'

'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' के बारे में
यह एक भारतीय रियलिटी टीवी शो है, जो पहले 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के नाम से जाना जाता था। इस शो में मुंबई की चार महिलाओं - महीप कपूर, सीमा सजदेह, नीलम कोठारी और भावना पांडे के जीवन को दिखाया जाता है। तीसरे सीजन में, जिसका नाम अब 'वर्सेस' हो गया है, दिल्ली की तीन नई महिलाएं- रिद्धिमा कपूर साहनी, शालिनी पासी और कल्याणी साहा चावला भी शामिल हुई हैं।
विज्ञापन

शालिनी पासी कौन हैं?
शालिनी पासी दिल्ली की मशहूर डिजाइनर और फैशन आइकन हैं। वह अरबपति व्यवसायी संजय पासी की पत्नी हैं, जो पास्को ग्रुप के चेयरमैन हैं। शालिनी ने 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' शो के जरिए लोगों के बीच पहचान बनाई है। वह 'माई आर्ट शालिनी' और 'शालिनी पासी आर्ट फाउंडेशन' नाम के संगठनों की संस्थापक भी हैं।

यह भी पढ़ें: 'द गर्लफ्रेंड' की स्क्रिप्ट सुनकर रो पड़ी थीं रश्मिका मंदाना, 'भूमा' के रोल और दीक्षित की तारीफों के बांधे पुल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें