इससे पहले अप्रैल महीने में आर माधवन ने अपनी फिल्म 'टेस्ट' के मोशन पोस्टर का अनावरण किया था। माधवन ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा किया और लिखा था, "टेस्ट की शुरुआत। टीम के सभी लोगों का धन्यवाद। आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद की जरूरत है। बता दें अभिनेता को हाल ही में आईफा 2023 में उनकी फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। यह फिल्म 2022 की भारतीय बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जिसे आर माधवन ने अपने निर्देशन में लिखा, निर्मित और निर्देशित किया है और यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक माधवन द्वारा निभाए गए नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है।
Priyanka Chopra: 'मैं अपने पति पर निर्भर हूं', परिवार और वर्क-लाइफ को बैलेंस करने पर बोलीं प्रियंका
'रॉकेटरी' को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित दुनिया भर की छह भाषाओं में रिलीज किया गया था। फिल्म की शूटिंग भारत, फ्रांस, कनाडा, जॉर्जिया और सर्बिया में हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान और सूर्या ने कैमियो रोल किया था। वहीं बात करें अभिनेता के वर्कफ्रंट की तो वह अजय देवगन और ज्योतिका के साथ एक थ्रिलर फिल्म में भी दिखाई देंगे। यह पहली बार होगा जब अजय देवगन और आर माधवन स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे। विकास बहल अभिनीत फिल्म जून 2023 में फ्लोर पर आएगी और बड़े पैमाने पर मुंबई, मसूरी और लंदन में शूट की जाएगी।
Karan Vohra: 'इमली' एक्टर करण बने जुड़वा बच्चों के पिता, पत्नी बेला वोहरा ने दिया बेटों को जन्म