वैज्ञानिक की भूमिका में अभिनेता
अभिनेता आर माधवन की नई फिल्म का एलान हो चुका है। इस बार वह महान वैज्ञानिक जीडी नायडू की भूमिका निभाते नजर आएंगे। बता दें कि जीडी नायडू को 'भारत का एडिशन' और 'कोयम्बटूर का धन निर्माता' कहा जाता है। उन्होंने डी बालासुंदरम नायडू के साथ मिलकर अपनी पहली भारतीय इलेक्ट्रिक मोटर विकसित की थी। इस फिल्म का फर्स्ट पोस्टर भी जारी किया गया है।
Kangana Ranaut: करण जौहर का वीडियो देख भड़कीं कंगना रणौत, डायरेक्टर को दे डाला नया नाम
अभिनेता ने शेयर किया पोस्टर
आर माधवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर रिट्वीट किया है। फिल्म के पोस्टर में एक व्यक्ति नजर आ रहा है, जो खड़ा हुआ एक कार को देख रहा है। दरअसल, पोस्टर के जरिए यह दर्शाया गया है कि जीडी नायडू अपने गेराज में खड़े हैं, जहां उन्होंने इलेक्ट्रिक मोटर का आविष्कार किया था। अब इस खबर के बाद से अभिनेता के फैंस काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
Side Roles: साइड रोल निभाकर भी छा गईं ये हसीनाएं, आज भी फिल्म का नाम लेते ही आती है सबसे पहले इनकी याद