एसएस राजामौली की फिल्मों का दिया उदाहरण
आर माधवन हाल ही में न्यूज 18 शोशा से बातचीत के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के बदलते परिदृश्य पर बात करते दिखे। फिर चाहें वह हिंदी हो, तेलुगु या मलयालम। एक्टर ने कहा कि बॉलीवुड बहुत ज्यादा विशिष्ट (ऐलीट) हो गया है, जबकि तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री अब भी अपनी जड़ों से जुड़ी है। उनस सिनेमा में परंपराओं की झलक दिखती है। इसके लिए मैडी ने एसएस राजामौली की हाई बजट फिल्मों का उदाहरण भी दिया।
ये खबर भी पढ़ें:
Salman Khan: जब आमिर खान ने कही सलमान खान के लिए ये बात, कहा, 'मैं इसके साथ कभी काम नहीं करूंगा'
मलयालम फिल्मों की तारीफ में कही ये बात
इसके अलावा मैडी ने मलयालम इंडस्ट्री पर भी बात की, जो हाल के कुछ वर्षों में काफी आगे बढ़ी है। आर. माधवन का कहना है कि मॉलीवुड मुख्य रूप से कंटेंट और किरदारों जैसे पहलुओं पर फोकस करने में सक्षम रहा है। सीमित बजट फिल्मों में भी वह कमाल का प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा, 'मलयालम इंडस्ट्री अब बिना बड़े बजट फिल्मों के भी सिर्फ कंटेंट और किरदारों के दम पर दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। तेलुगु इंडस्ट्री में कभी-कभी बड़े बजट की फिल्म रिलीज होती है, जो पूरी तरह से फ्लॉप हो जाती है, जो एक वास्तविकता भी है। दरअसल, इंडस्ट्री एक कायापलट के दौर से गुजर रही है और जल्द ही नए कंटेंट और नवीनता के साथ दर्शकों को हैरान करेगी'।
ये खबर भी पढ़ें:
Dhoom 4: धूम 4 की स्टार कास्ट फाइनल? अभिषेक बच्चन को इस अभिनेता ने किया रिप्लेस, कौन होगा उदय के रोल में...