आमिर ने कही थी साथ काम करने की बात
आमिर खान ने इस बारे में की बात में कहा, “ठीक है, लगभग छह महीने पहले, शाहरुख, सलमान और मैं एक साथ थे और हमने इस बारे में बात की थी। वास्तव में, मैं ही वह व्यक्ति था जिसने इस मुद्दे को उठाया। मैंने शाहरुख और सलमान से कहा कि अगर हम तीनों एक साथ फिल्म नहीं करते हैं तो यह वास्तव में दुखद होगा।" आमिर खान ने कहा, मुझे लगता है सलमान खान और शाहरुख खान इस प्रस्ताव को मान चुके हैं। उन्हें भी लगा कि जरूर हमें करना चाहिए। हालांकि, इसके लिए हमें एक अच्छी कहानी चाहिए। हमें एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार है, हालांकि हम तीनों भी काम करने के लिए उत्साहित हैं।