फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन फिल्मों में भी पहचान नहीं आए माधवन, लुक ट्रांसफॉर्मेशन से अक्सर दर्शकों को करते हैं हैरान

Mon, 27 Oct 2025 06:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

R Madhavan Transformations: आर. माधवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जीडीएन' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया तो ट्रांसफॉर्मेशन देख दर्शक हैरान रह गए। वैसे इससे पहले भी माधवन किरदार की मांग पर अपना हुलिया बदल फैंस को सरप्राइज दे चुके हैं।
विज्ञापन
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता आर. माधवन किसी फिल्म में काम करते हैं तो किरदार में पूरी तरह ढल जाते हैं। भाषा, बोलचाल का लहजा ही नहीं, बल्कि लुक के मामले में भी वह हर बार कुछ नया करिश्मा कर दिखाते हैं। माधवन इन दिनों 'भारत के एडिसन' जी. डी. नायडू की बायोपिक 'जीडीएन' में काम कर रहे हैं। इसके लिए उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख दर्शक वाह-वाह कर रहे हैं। इससे पहले माधवन ने कब-कब अपने ट्रांसफॉर्मेशन से लोगों को चौंकाया है? जानिए

विज्ञापन

रहना है तेरे दिल में - फोटो : सोशल मीडिया
रहना है तेरे दिल में
साल 2001 में आई फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' ने मार माधवन को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई। इस फिल्म में अभिनेता के किरदार को आज भी लोग बेहद पसंद हैं। फिल्म के उनके लुक की बात करें तो माधवन ने इस फिल्म में बिखरे हुए बाल और अपनी मासूमियत से कई लड़कियों का दिल चुरा लिया था। 

3 इडियट्स - फोटो : यूट्यूब
3 इडियट्स
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' आज भी लोग देखना बेहद पसंद करते हैं। फिल्म में देश की शिक्षा प्रणाली की सच्चाई और दोस्ती की अद्भुत कहानी दिखाई गई थी। इस फिल्म में आर माधवन ने फरहान कुरैशी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके चॉकलेटी लुक सभी को अपनी ओर आकर्षित किया था। 

फिल्म 'तनु वेड्स मनु' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
तनु वेड्स मनु
'तनु वेड्स मनु' में आर माधवन का मनु शर्मा वाला किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। इस फिल्म में अभिनेता ने अपने अभिनय से हर लड़की का दिल जीत लिया था। इसमें माधवन ने एक ऐसे पति के किरदार में नजर आए थे, जो अपनी पत्नी से परेशान गया है। इस फिल्म के दो भाग आए थे। फिल्म के दोनों की भागों में माधवन ने एक बेहद सिंपल पति के लुक में नजर आए थे।

साला खड़ूस - फोटो : इंस्टाग्राम
साला खड़ूस
माधवन ने लगभग अपनी सभी फिल्मों अपने हेयस्टाइल और पहनावे में बदलाव किया है। साल 2016 में आई उनकी फिल्म 'साला खड़ूस' में उनके लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया था। फिल्म में एक्टर बॉक्सर के किरदार में दिखाई दिए, जिसके चलते उन्हें अपनी बॉडी पर काफी काम करना पड़ा था। अपने इस किरदार में अभिनेता चॉकलेटी ब्वॉय की इमेज से अलग एक रफ एंड टफ मैन के लुक में नजर आए थे। 

आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' 
लगभग हर फिल्म में अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाले अभिनेता आर माधवन ने इस फिल्म में मानो पूरी जान लगा दी थी। फिल्म में लीड रोल अदा करने के साथ ही इसके निर्देशन की कमान भी उन्होंने ही संभाली। पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर, भारतीय वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित इस फिल्म में अभिनेता नंबी नारायणन के किरदार में नजर आए। उन्होंने अपना लुक पूरी तरह बदल लिया था।

विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
'विक्रम वेधा'
इस तमिल फिल्म में माधवन ने विक्रम का किरदार अदा किया। फिल्म में एक पुलिस वाले की बेहतरीन भूमिका निभाकर उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। 

आर माधवन (शैतान) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'शैतान'
कभी चॉकलेटी बॉय तो कभी गंभीर रोल पर्दे पर अदा करने वाले माधवन इस फिल्म में नेगेटिव रोल में नजर आए। उन्होंने यह किरदार भी बखूबी निभाया। साथ ही उनका लुक भी दमदार लगा।
विज्ञापन

धुरंधर में माधवन और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
धुरंधर
माधवन फिल्म 'धुरंधर' में भी एकदम हटकर अवतार में नजर आएंगे। रणवीर सिंह, संजय दत्त, राजपाल यादव और अक्षय खन्ना अभिनीत इस फिल्म में माधवन का रोल भी अहम है। रणवीर के बर्थडे पर इस आगामी फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था, जिसमें माधवन का लुक देख सभी दंग रह गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें