बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने डेनिश ओपन 2022 में रजत पदक जीत लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वेदांत ने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी स्पर्धा में जीत हासिल की है। आर माधवन ने ट्विटर पर स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की इवेंट में भारत की जीत की पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है।
आर माधवन लिखते हैं, "आप सभी के आशीर्वाद और भगवान की कृपा से वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में डेनिश ओपन में भारत के लिए रजत जीता। बहुत-बहुत धन्यवाद कोच प्रदीप सर, SFI और ANSA। हमें बहुत गर्व है।"
इसके अलावा आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेदांत का एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में रजत पदक के लिए वेदांत के नाम की घोषणा की जा रही है। बता दें कि डेनिश ओपन 2022 में फ्रेडरिक लिंडहोम ने कांस्य पदक जीता, जबकि अलेक्जेंडर एल ब्योर्न ने स्वर्ण पदक जीता है।
क्लिप को साझा करते हुए, आर माधवन ने लिखा, "वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में डेनिश ओपन में भारत के लिए रजत जीता। प्रदीप सर, एसएफआई और एएनएसए, आपके सभी के प्रयासों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हमें बहुत गर्व है।"
पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, ईशा देओल ने टिप्पणी की, "सुपर, बधाई।" नम्रता शिरोडकर और दर्शन कुमार ने ताली बजाते हुए इमोजीस शेयर किए। रोहित बोस ने लिखा, "वूहू और बहुत कुछ आने वाला है!" आनंद एल राय ने कहा, "वेदांत आप पर गर्व है।" शिल्पा शेट्टी ने लिखा, "ओह वाह वाह। बधाई हो।" शिल्पा शिरोडकर ने टिप्पणी की, "आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और हमारे छोटे से बड़े लड़के वेदांत को विशेष विशेष शुभकामनाएं।"