फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्म श्री पुरस्कार मिलने पर माधवन ने भारत सरकार का जताया आभार, लिखा- 'बहुत गर्व महसूस...'; सेलेब्स ने दी बधाई

Tue, 23 Jun 2026 11:21 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

R Madhavan Post: आर माधवन ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ अपनी एक खास तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने पद्म श्री पुरस्कार मिलने पर भारत सरकार का आभार जताया है और अपने दिल की बात लिखी है।
 
विज्ञापन
आर माधवन और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आर माधवन को कला के क्षेत्र में उनके बेहतरीन योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। जिसके बाद माधवन ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर भारत सरकार का आभार जताया है। इसके साथ ही अपने प्रशंसकों का भी शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन

पद्म श्री मिलने पर जताया आभार
आर माधवन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मुझे पद्म श्री पुरस्कार मिलने पर बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। इस बड़े सम्मान के लिए मैं भारत सरकार को दिल से धन्यवाद देता हूं। मैं महाराष्ट्र सरकार का भी आभारी हूं, जिन्होंने इस पुरस्कार के लिए मेरा नाम आगे बढ़ाया और मुझ पर भरोसा किया। यह दिन मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा।'

प्रशंसकों का किया शुक्रिया
माधवन ने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 'मेरी फिल्में देखने, मेरे किरदारों को पसंद करने और इतने साल तक मेरा साथ देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। यह सम्मान जितना मेरा है, उतना ही आप सबका भी है। आपके इसी प्यार की वजह से मैं आज यहां तक पहुंच पाया हूं।'

जिम्मेदारी का आभास
माधवन ने लिखा, 'इस सम्मान के साथ अब मुझ पर एक बड़ी जिम्मेदारी भी आ गई है। यह मुझे याद दिलाता है कि मैं हमेशा पूरी ईमानदारी और लगन के साथ अच्छा काम करता रहूं, सिनेमा की दुनिया में अपना सही योगदान दूं और अपने देश की सेवा करूं।'

अपनों को समर्पित किया पुरस्कार
आर माधवन ने लिखा, 'मैं यह पुरस्कार सिनेमा जगत, अपने साथ काम करने वाले सभी कलाकारों, तकनीशियनों और अपने परिवार को समर्पित करता हूं, जो हमेशा मेरी ताकत बनकर मेरे साथ खड़े रहे। जय हिंद।' आर माधवन को आखिरी बार फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अभिनय को लोगों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

सेलेब्स के कमेंट्स
आर माधवन को पद्म श्री पुरस्कार मिलने पर कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई संदेश दिए हैं।
  • प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'बिलकुल सही हकदार'
  • बिपाशा बसु ने लिखा, 'मुझे तुम पर बहुत गर्व है, बधाई हो'
  • विनीत कुमार सिंह ने लिखा, 'बधाई हो, आप सम्मान के लिए बिल्कुल योग्य है'
  • शमिता शेट्टी ने लिखा, 'मैडी को बहुत-बहुत बधाई, तुम हर तरह के पहचान, सम्मान और प्यार के हकदार हो'
  • नील नितिन मुकेश ने लिखा, 'आपको बहुत-बहुत बधाई। भगवान हमेशा आप पर कृपा बनाए रखें'
  • दर्शन कुमार और सुनील ग्रोवर ने लिखा, 'बधाई हो'
  • आर माधवन के कई फैंस ने भी उन्हें बधाई दी है और साथ ही लाल दिल वाला इमोजी बनाया है

यह भी पढ़ें: 12वें दिन भी जमकर कमाई कर रही दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’, जानें आज मंगलवार का कलेक्शन...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें