फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Madhavan: बेटे वेदांत को जिम्मेदारियों का एहसास कराते हैं आर माधवन, बोले- 'तुम शर्ट उतारकर नहीं..'

Wed, 29 Jan 2025 05:47 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आर माधवन ने एक इंटरव्यू में अपने बेटे वेदांत माधवन और उनको दी सलाह के बारे में बात की है। आर माधवन ने कहा कि वे अपने बेटे को हमेशा उनकी जिम्मेदारी का एहसास करवाते रहते हैं। 
विज्ञापन
आर माधवन अपनी पत्नी सरिता बिरजे और बेटा वेदांत के साथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन ने अपने बेटे वेदांत को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी होती है, जब कोई उनकी तारीफ करें। इससे ज्यादा खुशी उन्हें तब होती है जब कोई उनके बेटे की तारीफ करता है। अभिनेता आर माधवन ने बेटे वेदांत को लेकर कुछ और बातें भी की हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने बेटे को अक्सर याद दिलाते हैं कि अपने पिता का नाम आगे बढ़ाने के साथ उनके ऊपर और भी कई जिम्मेदारियां हैं।
विज्ञापन

आर माधवन ने कही ऐसी बात
मिस मालिनी से बात करते हुए आर माधवन ने बताया कि जब कोई फैन आकर कहता है, 'हमें आपका काम पसंद है, लेकिन हमें वेदांत की वजह से आप पर ज्यादा गर्व है, तो यह वाकई बहुत गर्व की बात है।' बता दें कि आर माधवन के बेटे वेदांत फ्रीस्टाइल तैराक हैं, वे मलेशियाई ओपन में पांच बार स्वर्ण पदक विजेता और डेनिश ओपन में स्वर्ण और रजत पदक विजेता वेदांत पहले ही खेल जगत में अपना नाम बना चुके हैं।

आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम @actormaddy
बेटे को देते हैं ऐसी सलाह
माधवन ने आगे कहा, "मैं उससे कहता हूं, तुम अपनी शर्ट उतारकर घूमते नहीं दिख सकते। उस तरह की एक तस्वीर नेशनल न्यूज बन जाएगी। वे कहेंगे दारू पीके सोया या कुछ और। तुम अपने दोस्तों की तरह फैंसी नहीं हो सकते हो। तुम एक बड़ी पहचान और रोल मॉडल बनने की चीजें अपने साथ लेकर पैदा हुए हो। तुम्हारे ऊपर ऐसी कई जिम्मेदारियां हैं। 
विज्ञापन

इन फिल्मों में नजर आए माधवन
आर माधवन को अजय देवगन के साथ फिल्म 'शैतान' में देखा गया, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। आर माधवन की फिल्म 'हिसाब बराबर' ओटीटी पर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई। आर माधवन ने भी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स के जरिए ही की थी। वह ‘यूले लव स्टोरी’ और ‘बनेगी अपनी बात’ जैसे सीरियल्स में शुरुआत में नजर आए। इसके अलावा भी उन्होंने अलग-अलग जॉनर के टीवी सीरियल्स किए, फिर वह फिल्मों में छोटे किरदारों में दिखे लेकिन ‘रहना है तेरे दिल में’ ने उन्हें बॉलीवुड में एक चर्चित नाम बना दिया।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें