कैसा है देवा का किरदार
कथित तौर पर शाहिद कपूर ने देवा और कबीर सिंह को लेकर खुलासा किया, "कबीर सिंह एक आक्रामक किरदार है, लेकिन 'देवा' वाकई देवा है, इसमें कबीर सिंह जैसा कुछ नहीं है। देवा किसी भी मेरे बाकी किरदार की तरह नहीं है। 'कबीर सिंह' तक लोग कहते थे, 'ओह! क्या वह 'उड़ता पंजाब' के टॉमी सिंह जैसा है?"
यह भी पढ़ें:
Shahid Kapoor: अब परिवार संग स्क्रीन शेयर नहीं करना चाहते 'देवा' स्टार, शाहिद कपूर बोले- इमोशनली हर्ट होते हैं
31 जनवरी को मिलेंगे सारे जवाब
शाहिद ने बताया कि देवा उनके दिल के कितने करीब है। जब उनसे पूछा गया कि उनके किरदार के अलावा और क्या है जो फिल्म देवा को खास बनाता है। कथित तौर पर उन्होंने कहा, "आपको 31 जनवरी को सारे जवाब मिल जाएंगे।"
यह भी पढ़ें:
Thandel Movie Trailer: यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है थंडेल का ट्रेलर, जानें नागा की फिल्म को मिले कितने व्यूज
देवो में बहुत सारी खुबियां देखने को मिलेंगी-शाहिद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को लेकर आगे शाहिद ने कहा, "एक अभिनेता के तौर पर, मैं अपने काम को अपने तक ही सीमित रखता हूं। मैं चाहता हूं कि हर कोई इसे महसूस करे। मैं बस थोड़ा सा फिलर जोड़ रहा हूं। मुझे वह भूमिका निभाना दिलचस्प लगा। मैंने हमेशा अपनी फिल्मोग्राफी के लिए चुनौतीपूर्ण फिल्मों का सेलेक्शन किया है।" आगे शाहिद ने कहा, "मैंने देवा में निर्देशक के साथ मिलकर काफी काम किया है। हमने एक साल तक पूरी फिल्म को लेकर भूमिकाएं तैयार कीं। देवा में एक अभिनेता के तौर पर मेरी बहुत सारी खूबियां देखने को मिलेंगी।"
यह भी पढ़ें:
Shahid Kapoor: 'देवा' स्टार शाहिद के करियर की पांच फिल्मों की कमाई, कबीर सिंह से लेकर उड़ता पंजाब तक शामिल