फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डरपोक मद्रासी मिडल क्लास आदमी’, पार्टनर के साथ लॉयल रहने पर क्या बोले आर माधवन? रिलेशनशिप पर खुलकर की बात

Mon, 08 Jun 2026 04:52 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

R Madhavan: बॉलीवुड एक्टर आर माधवन ने हाल ही में अपनी शादीशुदा जिंदगी पर खुलकर बात की। इस बीच उन्होंने रिलेशनशिप में लॉयल रहने की बात पर भी अपनी राय दी। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
आर माधवन और सरिता - फोटो : इंस्टाग्राम@actormaddy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर माधवन ने हाल ही में अपनी पत्नी सरिता के साथ शादी की 27वीं सालगिरह मनाई है। उन्होंने एक बार बताया था कि उनके लिए शादी में लॉयल रहना कभी मुश्किल क्यों नहीं रहा। उन्होंने कहा कि कई खूबसूरत एक्ट्रेसेस के साथ काम करने के बावजूद, उन्हें हमेशा पता रहा कि उनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी क्या है।

लॉयल रहना हमारे परिवार की परंपरा है

विज्ञापन

माधवन ने पत्नी सरिता के प्रति वफादारी पर बात करते हुए कहा कि उनके लिए लॉयल रहना बिल्कुल नेचुरल है और यह उनके परिवार की आदत भी है।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है लॉयल रहना हमारे परिवार की परंपरा है। मेरे परिवार के लोग जिंदगी के आखिर तक जमशेदजी टाटा के प्रति भी उतने ही लॉयल रहे कि हमारे घर में भगवानों के साथ उनकी फोटो भी माला के साथ लगी रहती थी। इसलिए सच कहूं तो मुझे लॉयल न रहने के लिए अलग से कोशिश करनी पड़ेगी।’

पत्नी व बेटे के साथ आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

खूबसूरत महिलाएं करती हैं माधवन को आकर्षित
माधवन ने मजाक में खुद को ‘डरपोक मद्रासी मिडिल क्लास आदमी’ भी बताया। उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें खूबसूरत महिलाएं आकर्षित करती हैं, लेकिन दिन के आखिर में वह अपनी पत्नी के पास घर लौटना ज्यादा पसंद करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘मुझे खूबसूरत लड़कियां आकर्षित करती हैं, लेकिन आखिर में मैं घर जाकर अपनी पत्नी के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करता हूं, बजाय इसके कि कोई बहाना बनाऊं कि मैं घर क्यों नहीं आया।’ माधवन ने यह भी बताया कि उनके घर की फाइनेंस सरिता संभालती हैं, इसलिए उनके फोन और अकाउंट्स तक भी सरिता की पूरी पहुंच रहती है।

ये भी पढ़ें- 400 करोड़ की ब्लॉकबस्टर ठुकरा बैठे वरुण धवन, नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म में कंगना संग बनने वाली थी जोड़ी

विज्ञापन

आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
आर माधवन का वर्कफ्रंट 
वर्क फ्रंट की बात करें तो आर माधवन पिछले साल ‘केसरी 2’, ‘दे दे प्यार दे 2’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे। वहीं 2026 में उन्होंने ‘धुरंधर 2’ में अजय सान्याल का किरदार दोबारा निभाया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें