फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Balki: लस्ट स्टोरीज 2 के इस भाग को देखने के बाद परिवारों में इंटीमेसी पर खुलकर होगी बात, आर बाल्की का दावा

Thu, 29 Jun 2023 01:33 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नेटफ्लिक्स की सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' में अपने सेगमेंट के बारे कुछ बातें बताते हुए आर बाल्की ने कहा कि यह वैसा ही है जैसा आप महसूस करते हैं।
विज्ञापन
आर बाल्की - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानें-माने निर्देशक आर बाल्की ने इस समय 'लस्ट स्टोरीज 2' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में आर बाल्की ने नीना गुप्ता, मृणाल ठाकुर और अंगद बेदी अभिनीत सेगमेंट का निर्देशन किया है। दर्शकों को 'लस्ट स्टोरीज़ 2' के अपने सेगमेंट के बारे में समझाने के लिए निर्देशक ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की। फिल्म निर्माता को उम्मीद है कि उनके सेगमेंट से इंटीमेट रिलेशंस के इर्द-गिर्द सामान्य समझदार बातचीत शुरू होगी।

विज्ञापन

नीना गुप्ता - फोटो : social media
नेटफ्लिक्स की सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' में अपने सेगमेंट के बारे कुछ बातें बताते हुए आर बाल्की ने कहा कि यह वैसा ही है जैसा आप महसूस करते हैं। यह सामान्य ज्ञान के बारे में है। सीरीज में नीना गुप्ता एक दादी का किरदार निभा रही हैं और वह बिल्कुल सामान्य पूजा करने वाली दादी की तरह दिखती हैं, जो रूढ़िवादी और पारंपरिक होती हैं। उनके विचार न तो प्रगतिशील हैं और न ही रूढ़िवादी। वह जो कह रही हैं वह सिर्फ सामान्य ज्ञान है। उनके मुताबिक, लोगों के शादी करने के कई कारण हैं, लेकिन उसका मानवीय कारण स्पष्ट है।

लस्ट स्टोरीज 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आगे बताते हुए आर बाल्की बोले कि, सीरीज में उनका सेगमेंट एक व्यक्ति के नजरिए से है और वह पुरुषों और महिलाओं के बीच अंतर नहीं करते हैं। देखा जीए तो यह सिर्फ एक बातचीत है, इसे मैं 'यू' रेटेड लस्ट स्टोरी कहता हूं, यह बिल्कुल सिंपल है।' आर बाल्की के मुताबिक आप इसे पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं क्योंकि यह एक फैमिली लस्ट स्टोरी है। 
Lust Stories 2 Review: अंतर्वासना सी कहानियां मस्तराम से किरदार और लंबी होती सी ग्रेड लिस्ट हिंदी सिनेकारों की
विज्ञापन

आर बाल्की - फोटो : सोशल मीडिया
आर बाल्की ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया कि कैसे कोई हमेशा लस्ट स्टोरीज को घटिया चीज समझता है। निर्देशक बोले, 'वह सब भी सुंदर है, लेकिन उन्होंने ऐसा करना सिर्फ इसलिए चुना क्योंकि उन्हें लगा कि ऐसा करना उनके लिए मजेदार काम है, ज्यादातर परिवारों में उन चीजों के बारे में बात करना जरूरी है, जो उनके पास कभी नहीं होती।' यह पूछे जाने पर कि क्या पिछले कुछ वर्षों में फिल्मों में इंटीमेट सीनंस का चित्रण बदल गया है, आर बाल्की कहते हैं कि उन्हें यकीन नहीं है कि कोई बदलाव आया है या नहीं। निर्दशक को आखिरी बार फिल्म 'चुप' का निर्देशन करते हुए देखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें