फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशराज की फिल्म 'कैदी बैंड' का नया पोस्टर रिलीज

Tue, 01 Aug 2017 08:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
कैदी बैंड - फोटो : Twitter/Taran Adarsh
विज्ञापन
यशराज स्टूडियोज की फिल्म 'कैदी बंद' का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म से दो नए चेहरे, आदर जैन और आन्या सिंह बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


पोस्टर में आदर और आन्या के साथ कई और एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं। इस म्यूजिकल फिल्म को हबीब फैजल डायरेक्ट कर रहे हैं। हबीब इससे पहले 'दो दूनी चार', 'इशकजादे' और 'दावत-ए-इश्क' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 'कैदी बंद' 25 अगस्त को रिलीज होगी।

'कैदी बंद' फिल्म की तुलना फरहान अख्तर की 'लखनऊ सेंट्रल' से हो रही है। दोनों ही फिल्मों की कहानी एक जैसी बताई जा रही है। जहां आदर जैन और आन्या म्यूजिक के जरिये जेल में जिंदगी सुधारना चाहते हैं तो फरहान बैंड बनाने की आड़ में जेल से फरार होना चाहते हैं।
विज्ञापन

  New poster of #QaidiBand... 25 Aug 2017 release. pic.twitter.com/D5pQeHDMji — taran adarsh (@taran_adarsh) July 31, 2017



आदर कपूर खानदान की पांचवी जेनरेशन हैं। ये बॉलीवुड में बतौर एक्टर उनकी पहली फिल्म होगी। इससे पहले आदर ने करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में बतौर असिस्टेंट काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें