फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: सुजॉय घोष ने की अल्लू अर्जुन अभिनीत 'पुष्पा 2' की तारीफ, नेटिजन्स ने 'किंग' को लेकर कर दी यह मांग

Tue, 10 Dec 2024 06:14 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुजॉय घोष ने अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की तारीफ की है। वहीं, इसे देखकर नेटिजन्स ने 'किंग' को लेकर खास मांग कर दी है। 
 
विज्ञापन
सुजॉय घोष-पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लू अर्जुन की साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को दर्शकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली और इसने पहले ही दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म समीक्षकों, दर्शकों और कई मशहूर हस्तियों से भी प्रशंसा अर्जित कर रही है। हाल ही में, फिल्म निर्माता सुजॉय घोष ने भी फिल्म की अपनी समीक्षा साझा की और अल्लू अर्जुन को महानतम जादूगर कहा। वहीं, इस पर अल्लू अर्जुन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और लोगों का खासा ध्यान आकर्षित किया है।

विज्ञापन

सुजॉय घोष ने की 'पुष्पा' की समीक्षा

मंगलवार को, सुजॉय घोष ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर 'पुष्पा 2: द रूल' की अपनी समीक्षा साझा की। 'बदला', 'कहानी' और 'जाने जां' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले फिल्म निर्माता ने कहा, 'मैंने सुकुमार की फिल्म पुष्पा 2 देखी। क्या खूबसूरती से तैयार किया गया मैजिक शो और हर डिपार्टमेंट में बेहतरीन डिटेलिंग। मन चकित रह गया। देखने में बहुत मजा आया और सबसे महान जादूगर अल्लू अर्जुन ने मुझे सम्मोहित कर लिया।'

अल्लू अर्जुन ने जताया आभार 

इसके बाद अल्लू अर्जुन ने फिल्म निर्माता का आभार व्यक्त किया और जवाब दिया, 'सुजॉय जी, बहुत-बहुत धन्यवाद। खुशी है कि आपको फिल्म और मेरा काम पसंद आया। आपके प्यार से अभिभूत हूं। धन्यवाद।' सुजॉय घोष ने फिल्म की तारीफ की है और अल्लू अर्जुन उनका आभार व्यक्त करते नजर आए हैं। वहीं, सुजॉय और अल्लू की पोस्ट पर नेटिजन्स भी दिल खोलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

नेटिजन्स ने दी प्रतिक्रिया

नेटिजन्स ने सुजॉय घोष द्वारा अल्लू अर्जुन और 'पुष्पा 2' की प्रशंसा करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और उनसे शाहरुख खान के साथ ऐसा ही सिनेमा बनाने का अनुरोध किया। एक एक्स यूजर ने लिखा, 'एसआरके की विशाल प्रस्तुति के साथ-साथ किंग को भी पूरी तरह तैयार करें।' दूसरे ने लिखा, 'अपनी खुद की विशिष्टता के साथ किंग बनाएं और उन सभी को आश्चर्यचकित करें जो किंग-द मूवी को कम आंक रहे हैं।' 
विज्ञापन

'किंग' में नजर आएंगे शाहरुख-सुहाना

एक अन्य एक्स यूजर ने टिप्पणी की, 'सुजॉय दादा हम और अधिक खूबसूरती से तैयार किया गया जादू शो चाहते हैं।' बता दें, सुजॉय घोष एक एक्शन ड्रामा 'किंग' का निर्देशन करने जा रहे हैं, जिसमें शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान मुख्य भूमिका में हैं। चर्चा है कि फिल्म में अभिषेक बच्चन खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं। 'किंग' के बारे में बात करते हुए, शाहरुख ने एक इंटरव्यू में कहा, 'यह दिलचस्प होगा। मैं कुछ समय से ऐसी फिल्म करना चाहता था, और मैं वास्तव में सात, आठ साल से ऐसी फिल्म करना चाहता था। हमने बस महसूस किया सुजॉय सही विकल्प होंगे, क्योंकि हम चाहते थे कि यह भावनात्मक रूप से बहुत सही हो। हम सभी एक अच्छी, व्यापक, एक्शन, भावनात्मक फिल्म बनाने के लिए एक साथ आ रहे हैं।'

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने बताया कब महसूस हुआ ग्लोबली फेमस हो गए हैं? सुनाए दो कमाल के किस्से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें