फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: कान विनिंग फिल्म पर भारी पड़ी पुष्पा 2, भड़के विक्रमादित्य मोटवानी ने लगाई मल्टीप्लेक्स चेन की क्लास

Tue, 10 Dec 2024 11:44 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कान विनिंग फिल्म 'ऑल वी इमेज ऐज लाइट' को 'पुष्पा 2' की वजह से स्क्रीन नहीं मिल रही है। इसे लेकर विक्रमादित्य मोटवानी का गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने सिनेमाघरों पर अपनी भड़ास निकाली है। 
विज्ञापन
ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट-विक्रमादित्य मोटवानी-पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'ऑल वी इमेज ऐज लाइट' को सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर-गैर अंग्रेजी भाषा की श्रेणी में गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में नामांकन हासिल हुआ है। साथ ही इसकी निर्देशक पायल कपाड़िया को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए नॉमिनेट किया गया है। कनी कुश्रुति, दिव्य प्रभा और छाया कदम अभिनीत मलयालम भाषा की इस फिल्म ने 22 नवंबर को सिनेमाघरों में आने से पहले कई फिल्म समारोहों में अपनी छाप छोड़ी। अब, बड़े पर्दे पर 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' की जगह अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने ले ली है। इससे विक्रमादित्य मोटवानी खासा नाराज हैं और उन्होंने सिनेमाघरों पर अपनी भड़ास निकाली है। 

विज्ञापन

विक्रमादित्य मोटवानी का फूटा गुस्सा 

विक्रमादित्य मोटवानी ने 'पुष्पा 2' के मल्टीपल शोज और 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' और इसकी उपलब्धियों की उपेक्षा करने के लिए सिनेमाघरों पर कटाक्ष किया है। निर्देशक-निर्माता ने अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म को दी गई स्क्रीन की संख्या का एक स्क्रीनशॉट साझा किया।
 

पायल कपाड़िया के पक्ष में खड़े हुए मोटवानी

विक्रमादित्य मोटवानी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'और फिर भी, पायल की अविश्वसनीय सफलता का मतलब हम सभी के लिए बकवास होगा क्योंकि हम उनकी फिल्म को बाहर फेंक देंगे, उन्हें सांस लेने या दर्शक नहीं ढूंढने देंगे, और एक ही मल्टीप्लेक्स में एक फिल्म के एक दिन में 36 शो होंगे। बधाई हो। हम इसके हकदार हैं।'

मल्टीप्लेक्स की मनमानी को बताया भयानक

एक अन्य इंस्टाग्राम स्टोरी में विक्रमादित्य ने 'पुष्पा 2' जैसी इवेंट फिल्में आने पर मल्टीप्लेक्सों को किसी भी अन्य फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं चलने देने के अनुबंध से बंधे होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने लिखा, 'हमें अपनी पसंदीदा मल्टीप्लेक्स सीरीज (हां, आप उसे जानते हैं) के लिए खेद महसूस करना शुरू कर देना चाहिए। निर्माताओं के साथ पहले भी कई बार ऐसा ही करने के बाद भी उनके मजबूत-हथियार होने की विडंबना ही सही है। किसी भी तरह से, यह स्थापित होने वाली एक भयानक मिसाल है। मल्टीप्लेक्स का इस तरह से एकाधिकार नहीं हो सकता और न ही होना चाहिए। अगर हर बड़ी फिल्म ऐसा करने लगे तो यह विनाशकारी होगा।'

विज्ञापन

'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' की कहानी

'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' दो नर्सों की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है जो गुजारा करने के लिए मुंबई में रहती हैं। यह उनकी दोस्ती, प्यार, राजनीति और स्वतंत्रता की यात्रा का अनुसरण करती है। फिल्म ने 'कान फिल्म फेस्टिवल 2024' में ग्रैंड प्रिक्स जीतकर इतिहास रच दिया। 

Amitabh Bachchan: परिवार में उथल-पुथल की खबरों के बीच अमिताभ ने किया हैरान, पोस्ट कर मांगी सुख-शांति की भिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें