टाइगर श्रॉफ का नया पंजाबी सॉन्ग
- फोटो : instagram
मौनी रॉय और टाइगर श्रॉफ दोनों ही बेहतरीन डांसर हैं और ये बात उन्होंने अपने इस गाने के टीजर में ही साबित कर दी है। टीजर की शुरुआत मौनी और टाइगर के रोमांस के साथ होती है। दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। इसके बाद दोनों एक साथ पानी में डांस करते दिखाई दे रहे हैं और फिर टाइगर श्रॉफ अपने डांसिंग मूव्स दिखाते हैं। टीजर यहीं खत्म नहीं होता। आगे मौनी रॉय और टाइगर श्रॉफ फिर रोमांटिक डांस करते दिखाई देते हैं। वीडियो में मौनी अपने हर आउटफिट में सुंदर लग रही हैं तो वहीं टाइगर भी काफी हैंडसम लग रहे हैं।
मौनी रॉय और टाइगर श्रॉफ दोनों ने ही सोशल मीडिया पर इस टीजर को शेयर किया है, जिसे फैंस से लेकर सेलेब्स तक खूब पसंद कर रहे हैं। टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हमने इसके लिए बहुत लंबा इंतजार किया है।’ मौनी के पोस्ट पर अर्जुन बिजलानी ने हार्ट का इमोटिकॉन बनाया है। आशका गोराडिया ने फायर का इमोजी पोस्ट किया। इसके अलावा, फैंस मौनी और टाइगर की तारीफ कर रहे हैं।
टाइगर श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘हीरोपंति 2’ में नजर आएंगे। उनके साथ इस फिल्म में तारा सुतारिया दिखाई देंगी। इसके अलावा, टाइगर फिल्म ‘गणपत’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में दिखाई देंगे। वहीं मौनी रॉय जल्द ही अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली हैं।