अपनी हाल ही रिलीज हुई फिल्म 'गहराइंया' की सक्सेस को एंजॉय कर रहीं अभिनेत्रियों ने फिल्मफेयर मैगेजीन के लिए एक बोल्ड फोटोशूट कराया है। जिसमें दोनों काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करने के साथ-साथ अपना ग्लैमरस अंदाज दिखा रही हैं। दीपिका ने अपने इस फोटोशूट की तस्वीरों को पार्ट्स में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इन तस्वीरों में वह ब्लैक, वाइट और यैलो कलर के स्विमिंग कॉसट्यूम्स में दिखाई दे रही हैं।
वहीं दूसरी तरफ दीपिका की को-स्टार रहीं अन्नया पांडे ने अपनी एक यैलो मोनोकोनी पहने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,"हनी हनी।" वह इस तस्वीर में काफी बोल्ड और गॉर्जियस लग रही हैं। इस तस्वीर में अन्नया ने अपने बालों को खोल रखा है और ऊपर से श्रग पहना हुआ है।
दोनों की इन तस्वीरों को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। लोग इनकी तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। हाल ही में इनकी फिल्म की पूरी स्टार कास्ट का पोस्टर फिल्म फेयर मैगजीन के कवर पेज पर भी छपा था।