'उड़ता पंजाब' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ को सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है। खबर है कि उनके पास बैक टू बैक बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर हैं। उनके झोली में इस समय से एक या दो नहीं बल्कि चार फिल्में हैं।
फिल्म मेकर शाद अली 'ओके जानू' के बाद अपनी अगली फिल्म बनाने को तैयार हैं। इसके लीड रोल के लिए वो दिलजीत से बात कर रहे हैं। शाद अली 'बंटी और बबली', 'साथिया' जैसी फिल्में दे चुके हैं।
सिर्फ अली ही नहीं, प्रोड्यूसर दिनेश जैन ने भी अपनी अगली फिल्म के लिए दिलजीत को ऑफर दिया है।
वहीं ये भी खबर चल रही है कि वो 'फिल्लौरी' की को-स्टार अनुष्का शर्मा के साथ 'कनेडा' नाम की फिल्म में नजर आ सकते हैं। इसमें उनके साथ अर्जुन कपूर को भी कास्ट किया जाएगा।
इन फिल्मों के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म में भी दिलजीत के काम करने की चर्चा जोरो-शोरो पर है। फिल्म के प्रोड्यूसर सब्बास जोसेफ का कहना है, 'ये कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा फिल्म होगी। जल्दी ही इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी जाएगी।' वहीं कहा जा रहा है कि ये फिल्म का कुछ हिस्सा आईफा में शॉट किया जाएगा। इस पर सब्बास ने कहा, 'इस पर काम किया जा रहा है लेकिन अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है।'