अक्षय कुमार और रजनीकांत अपनी आने वाली फिल्म '2.0' के प्रमोशन में लग गए है। बताया जा रहा है कि फिल्म का प्रमोशन वर्ल्ड टूर के दौरान किया जाएगा। जिसमें सबसे पहला नंबर है लॉस एंजेलिस का। जीं हैं फिल्म के प्रमोशन की शुरूआत लॉस एंजेलिस के की जाएगी।
इसके लिए लॉस एंजेलिस की पहाड़ियों पर लिखे हॉलीवुड साइन के पास से एक हॉट एयर बैलून उड़ाया जाएगा जिसपर सुपरस्टार रजनीकांत की बड़ी सी फोटो बनी होगी। फिल्म में रजनीकांत के साथ अक्षय कुमार और एमी जैक्सन भी नजर आने वाले हैं।
जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी खत्म होने वाली है लेकिन फिल्म अगले साल रिलीज होगी। पहले बताया जा रहा था कि फिल्म दिवाली कपर रिलीज होगी लेकिन बाद में इसकी रिलीज को अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है। ऐसे में रजनीकांत इस फिल्म का अनोखा प्रमोशन कर फैंस में फिल्म का क्रेज और बढ़ा रहे हैं।
फिल्म के सेटेलाइट राइट्स को जी ने 110 करोड़ रुपए में खरीदा है। इस फिल्म के थियेट्रिकल राइट्स 80 करोड़ में बिक चुके है। इस बात से तय हो चुका है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली हैं। फिल्म का पहला टाजर दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म का ट्रेलर रजनाकांत के बर्थडे यानि 12 दिसबर को रिलीज किया जाएगा