फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Milind Gaba Engagement: गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल संग सिंगर मिलिंद गाबा ने की सगाई, देखें संगीत-कॉकटेल पार्टी के वीडियो

Wed, 13 Apr 2022 12:53 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा लंबे समय से प्रिया बेनीवाल को डेट कर रहे हैं और अब दोनों ने सगाई कर ली है। दोनों की सगाई में कई सेलेब्स नजर आए। वहीं, सोशल मीडिया पर मिलिंद और प्रिया की तस्वीरें छाई हुई हैं। 
विज्ञापन
millind gaba and pria beniwal engaged - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड इंडस्ट्री में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें छाई हुई हैं। इसी बीच एक और सेलिब्रिटी कपल ने शादी की तैयारियां शुरू कर दीं। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर मिलिंद गाबा भी अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल के साथ शादी करने के लिए तैयार हैं। मिलिंद ने अपनी लॉन्ग टाइग गर्लफ्रेंड प्रिया से सगाई कर ली है। दोनों की सगाई सेरेमनी सोमवार को हुई, जिसके बाद मंगलवार को मिलिंद और प्रिया ने संगीत और कॉकटेल बैश का आयोजित किया। इस फंक्शन को काफी ग्रैंड तरीके से किया गया, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए। दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर भी मिलिंद और प्रिया की प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियोज
मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल अपनी सगाई सेरेमनी में काफी सुंदर लग रहे थे। प्रिया सिल्वर कलर के आउटफिट में कमाल की लग रही थीं और मिलिंद भी ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। पैपराजी और फैन पेज द्वारा मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल की सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं, जिसमें कपल अपनी खूबसूरत शाम को एंजॉय करते दिखाई दे रहा है।
 

सेलेब्स भी हुए शामिल
एक वीडियो में प्रिया वैन्यू में ग्रैंड एंट्री लेती हुई दिख रही हैं। इस दौरान वह सीढ़ियों से उतरती हुई परी की तरह लग रही हैं। वह बार-बार हवा में हाथ लहराते हुए सभी को हाय कर रही हैं। इसी तरह दूसरे वीडियो में मिलिंद और प्रिया अपने खास लोगों के बीच डांस करते दिखाई दे रहे हैं। मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल के प्रीवेडिंग फंक्शन में कई सेलेब्स भी शामिल हुए, जिसमें भूषण कुमार, मीका सिंह, गुरु रंधावा, सपना चौधरी, सुरेश रैना, प्रिंस नरूला और सुयश राय समेत कई सेलेब्स शामिल हैं।
विज्ञापन

 
 

इस दिन करेंगे शादी
मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीबाल 16 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों के प्रीवेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। प्रिया बेनिवाल एक फेमस यूट्यूबर व फैशन इंफ्लुएंसर हैं। वह मशहूर यूट्यूबर हर्ष बेनिवाल की बहन भी हैं। मिलिंद और प्रिया काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में दोनों को एक होता देख फैंस भी काफी खुश हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें