मॉडल से एक्टर बनने वाली इहाना ढिल्लन जल्द ही बॉलीवुड से अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इहाना इससे पहले ‘डैडी कूल मुंडे फूल’ और ‘टाइगर’ जैसी पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
पढ़ें- बॉलीवुड के इस खान का दावा, नहीं होगी रणवीर और दीपिका की शादी
इहाना ने बॉलीवुड में अपने डेब्यू की जानकारी अपने फैंस को देते हुए बताया, 'मैं ‘हेट स्टोरी-4’ का हिस्सा हूं'। उन्होंने बताया कि पहली बार जब उन्हें प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इस फिल्म के लिए फोन आया था तो मैंनें फिल्म के लिए न कर दिया था क्योंकि मैं बॉलीवुड में अपना डेब्यू बोल्ड किरदार के साथ शुरू नहीं करना चाहती थी। हालांकि टीम के साथ दूसरी बार मुलाकात करने पर जब मैनें फिल्म की कहानी सुनी और अपने किरदार के बारे में जाना तो इस फिल्म के लिए तुरंत हां कह दिया। ।
उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू हो जाएगी। फिलहाल इहाना का कहना है कि वो इस ऑफर के मिलने से काफी उत्सुक हैं। इस फिल्म में उर्वशी रौतेला भी दिखाई देने वाली हैं।