सालों से एक दूसरे को डेट करने वाले रणवीर और दीपिका के बारे में हाल ही में एक भविष्यवाणी की गई है। बॉलीवुड की मस्तानी के फैंस अक्सर उनसे ये सवाल करते हैं कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर से कब शादी करने वाली हैं।
पढ़ें- राम रहीम विवाद के चलते आलिया भट्ट पटियाला में फंसीं, रोकनी पड़ी शूटिंग
फैंस के इस सवाल पर दीपिका का तो अब तक कोई जवाब नहीं आया लेकिन बॉलीवुड के एक खान ने उनके और रणवीर के रिश्ते को लेकर एक भविष्यवाणी जरूर कर दी है। जी हां और ये भविष्यवाणी किसी और ने नहीं विवादों में रहने वाले केआरके ने की है।
उन्होंने कहा है कि रणवीर और दीपिका की शादी कभी भी नहीं होगी। कमाल आर खान ने अपने एक ट्वीट में इस बात का दावा किया है। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैंने पहले यह कहा था कि सुशांत और अंकिता की शादी कभी नहीं होगी, जो कि सच हो गया।'
I said dat Sushant singh will never marry with Ankita n it's true today. I say 2day that Ranveer Singh won't marry with Deepika at any cost.
— KRK (@kamaalrkhan) August 26, 2017
केआरके ने एक और ट्वीट करके लिखा, आज मैं यह भी कहता हूं कि रणवीर सिंह किसी भी कीमत पर दीपिका से शादी नहीं करेंगे।’ उन्होंने लिखा है, ‘यह लोग शादी इसलिए नहीं करेंगे क्योंकि यह लोग लवर्स नहीं है। यह लोग केवल अच्छे दोस्त हैं।’
Because Ranveer singh n Deepika Padukone are not lovers but they are only friends with benefits. https://t.co/8Likx8gvcY
— KRK (@kamaalrkhan) August 26, 2017
हाल ही में रणवीर और दीपिका को गणेश चतुर्थी के मौके पर मुकेश अंबानी के घर पर देखा गया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें काफी वायरल भी हो रही हैं। इस मौके पर दीपिका ने साड़ी पहनी हुई है जबकि रणवीर कुर्ते-पायजामे में नजर आ रहे थे। दोनों स्टार एक साथ काफी खूबसूरत लग रहे थे।