फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि मामले में राखी सावंत की बढ़ी मुश्किलें, अरेस्ट वारंट जारी

Tue, 08 Aug 2017 10:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ ही दिनों पहले राखी सावंत को वाल्मीकि समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले पर बेल मिल गई थी। हालांकि कोर्ट ने उन्हें 7 अगस्त से पहले कोर्ट के सामने हाजिर होने का निर्देश भी दिया है।  
विज्ञापन


7 अगस्त तक राखी ने कोर्ट में अपनी हाजरी दर्ज नहीं कराई जिसके चलते अब इस मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कोर्ट का आदेश न मानने के कारण पंजाब हाई कोर्ट ने राखी सावंत के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है। 

पढ़ें- राखी सावंत इंस्टाग्राम से हुईं गायब, परेशान होंगे सलमान खान!

आपको बता दें कि एडवोकेट नारिंद्र आदिया ने 9 जुलाई को राखी सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उनका कहना था कि राखी सावंत ने वाल्मीकि समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। 
विज्ञापन


राखी को इस विवाद ने इस विवाद के बाद बिना शर्त माफी मांग ली थी। राखी पर इस सिलसिले में लुधियाना पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई थी। राखी ने 1-1 लाख रुपये के दो बॉन्ड भर दिए थे जिसके बाद उन्हें बेल मिल गई थी।  
विज्ञापन


पढ़ें- राखी सावंत बोलीं, 'मुझे बना दो राष्ट्रपति, देश का कल्याण हो जाएगा'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें