फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Puneet Issar: दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’ के विवाद पर पुनीत की दो-टूक, बोले- देश के लिए वफादार होना चाहिए

Thu, 26 Jun 2025 11:48 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ से जुड़े विवाद पर अभिनेता पुनीत इस्सर ने भी अपना नजरिया साझा किया है। जानिए, दिलजीत की फिल्म से जुड़े विवाद पर क्या बोले पुनीत इस्सर? 

विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ और पुनीत इस्सर - फोटो : इंस्टाग्राम@impuneetissar @diljitdosanjh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ तब विवादों में घिर गई, जब फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को बतौर लीड हीरोइन देखा गया। इसके बाद से ही भारत में फिल्म के बायकॉट की मांग शुरू हुई। अब यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो रही है। ओवरसीज ही फिल्म को दिखाया जाएगा। इस पूरे विवाद पर अब अभिनेता पुनीत इस्सर ने भी अपने विचार साझा किए हैं। 

देश के लिए खुद्दारी होनी चाहिए

विज्ञापन

पुनीत इस्सर इंस्टेंट बॉलीवुड से की गई बातचीत में कहते हैं, ‘मैं एक देशभक्त हूं, मेरे लिए देश पहले आता है। मैं मानता हूं कि दिलजीत दोसांझ ने जब अपनी फिल्म शुरू की थी, तब दोनों देशों के बीच सब ठीक था। वहां के कुछ कलाकार तब हमारे यहां काम कर रहे थे, तब किसी ने आपत्ति नहीं जताई। मगर मेरा मानना है कि हमारी भी खुद्दारी होनी चाहिए, अपने वतन के लिए, अपने गुरुओं के लिए। हमें पता होना चाहिए कि हमारे गुरुओं ने कहां-कहां शहादत दी है। हमारे लिए क्या-क्या किया है? आप (दिलजीत) उन बातों को भूल गए। क्या आपको पता नहीं है कि गुरु गोविंद सिंह के चार बेटों की शहादत हुई। गुरु तेग बहादुरी जी ने अपने धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया। हम सबको अपने देश के लिए वफादर होना चाहिए।’ 
 


 

दिलजीत का बयान ही गलत था 
पुनीत आगे कहते हैं, ‘दिलजीत एक बड़ा आर्टिस्ट है। उसने कहा कि फिल्म पहले बन चुकी थी। मगर आगे उसने कहा कि उसे फर्क नहीं पड़ता है, दो देशाें के बीच म्यूजिक तो बनता है, चलता है। यह बयान ही गलत था।’ आखिर में पुनीत कहते हैं, ‘हर भारतीय को अपने देश का सम्मान करना चाहिए।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Diljit Dosanjh: दिलजीत का विवादों से रहा नाता, कॉन्सर्ट कंट्रोवर्सी से लेकर कंगना रनौत तक से जुड़ा है मामला 

दिलजीत की फिल्म में हानिया के होने से क्यों आपत्ति 

विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के होने से इसलिए विवाद हुआ क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के वक्त इस एक्ट्रेस ने भारत के बारे में बुरा-भला कहा था। इसके अलावा पुलवामा अटैक के बाद एक नोटिस जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि कोई भी भारतीय कलाकार, पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेगा। दिलजीत ने इस नियम को नहीं माना और अब उनकी फिल्म भारत के बजाय सिर्फ ओवरसीज रिलीज होगी। खबर तो यह भी है कि दिलजीत की फिल्म पाकिस्तान में रिलीज होगी। पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने इसकी रिलीज की मंजूरी दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें