फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umrao Jaan: उमराव जान की री-रिलीज पर दिखी रेखा-तब्बू की गहरी दोस्ती, अनिल कपूर के साथ किए डांस मूव्स

Thu, 26 Jun 2025 09:14 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Umrao Jaan Re Release Event: निर्देशक मुजफ्फर अली की फिल्म 'उमराव जान' फिर से सिनेमाघरों में री-रिलीज हो रही है। इस खास इवेंट पर रेखा समेत कई स्टार्स ने शिरकत की।
विज्ञापन
उमराव जान इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेखा और फारुख शेख की फिल्म 'उमराव जान' 1981 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रेखा का शानदार डांस और दिलकश अदाएं कोई नहीं भुला पाया है। इस फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है, जिसे लेकर मुंबई में एक इवेंट ऑर्गनाइज किया गया। इस इवेंट में रेखा के अलावा कई सितारों ने शिरकत की है। 
विज्ञापन

रेखा के डांस मूव्स
आज मुंबई में रेखा की फिल्म 'उमराव जान' की री-रिलीज का इवेंट हो रहा है, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स शिरकत कर रहे हैं। वहीं रेखा की प्रेजेंस ने सभी का दिल जीत लिया। पैपराजी के कहने पर रेखा ने 'उमराव जान' के डांस स्टेप किए और साथ ही उनका शुक्रिया भी किया।
     

ए आर रहमान
उमराव जान के री-रीलीज इवेंट पर प्रसिद्ध संगीतकार ए आर रहमान ने भी शिरकत की। इस दौरान रहमान ने रेखा के साथ सेल्फी खिंची। रेखा के साथ रहमान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस फायर और लाल दिल वाले इमोजी बरसा रहे हैं।

फिल्म उमराव जान
उमराव जान 1981 में रिलीज हुई थी। वहीं अब इस फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। यह फिल्म मिर्जा हादी रुस्वा के उपन्यास उमराव जान ‘अदा’ पर आधारित है। इस बात को लेकर आज भी विवाद है कि उमराव जान कोई वास्तविक चरित्र था या फिर मिर्जा हादी रुस्वा की कल्पना। 

नुसरत भारुचा
फिल्म 'उमराव जान' के रि-रिलीज इवेंट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भारुचा ने भी शिरकत की। इस दौरान नुसरत ने अनारकली सूट कैरी किया, जो फिल्म उमराव जान में रेखा की ड्रेस से मिला-जुलता नजर आया। नुसरत का यह देसी लुक फैंस को बेहद पसंद आया 


रेखा ने पैपराजी के साथ दिए पोज


तब्बू
उमराव जान की रि-रिलीज पर तब्बू ने भी शिरकत की। इस दौरान तब्बू और रेखी की दोस्ती देखने लायक रही। दोनों ने एक-दूसरे को कसकर गले लगाया और इस शानदार पल को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस इवेंट पर तब्बू ने रेड रंग का लहंगा कैरी किया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिखीं।
विज्ञापन

अनिल कपूर
उमराव जान के इस इवेंट पर अनिल कपूर भी शाही अंदाज में नजर आए। इस दौरान रेखा ने अनिल के साथ एक डांस स्टेप किया, जो फैंस के दिलों में बस गया है। सिंपल लुक में भी अनिल बेहद हैंडसम दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें