ये खबर भी पढ़ें: हनी सिंह और बादशाह के विवादित गाने पर गिरी गाज, दिल्ली हाईकोर्ट ने डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया
पुलिस को दी जरूरी सलाह
पुणे के चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर ने पुलिस कमिश्नर को अपने खत में एक जरूरी सलाह भी दी। वह लिखते हैं, ‘आपको यह सुनिश्चित करने की सलाह दी जाती है कि उनके कार्यक्रम (हनी सिंह के कॉन्सर्ट) की सामग्री उचित हो। साथ ही सामाजिक रूप से जिम्मेदार और बाल संरक्षण सिद्धांतों और कानूनी सुरक्षा उपायों के अनुरूप होनी चाहिए।’
हनी सिंह का एक विवादित गाना डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाया जाएगा
रैपर हनी सिंह और सिंगर बादशाह ‘माफिया मुंडीर’ नाम का एक ग्रुप बनाकर साल 2000 में गाने लिखा करते थे। साथ में कई गाने दोनों ने बनाए थे, जिन्हें पसंद भी किया गया था। इस दौरान एक ऐसा गाना हनी सिंह और बादशाह ने बनाया, जिसके बोल बहुत ही अश्लील, अभद्र थे। इस गाने पर कई लोगों ने आपत्ति जताई, मामला कोर्ट तक पहुंचा। अब इस गाने को डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया है। यह आदेश गुरुवार को ही दिया गया था।