फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुकरे रिटर्न्स का पहला गाना रिलीज, नए अंदाज में सुनिए 'ओ मेरी महबूबा'

Wed, 15 Nov 2017 12:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
fukrey
विज्ञापन
‘फुकरे रिटर्न्स’ के फैंस के लिए फिल्म का पहला गाना ‘ओ मेरी महबूबा’ रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ये गाना साल 1977 की सुपरहिट फिल्म ‘धरमवीर’ के गाने ‘ओ मेरी महबूबा’ का नया वर्जन है। फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्स’ के इस गाने में पुलकित सम्राट की पूरी गैंग डांस मस्ती करती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


पढ़ें- सलमान खान और कटरीना कैफ का दिखा 'स्वैग', 'टाइगर जिंदा है' के पहले गाने का फर्स्ट लुक आउट

यह फिल्म साल 2013 में आई फिल्म फुकरे का सीक्वेल है। फिल्म के प्रड्यूसर रितेश साधवानी ने इस गाने की खासियत के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें संगीतकार हरदीप ने ‘ओ मेरी महबूबा’ के गाने का सुझाव दिया था। बता दें इस फिल्म में पुलकित सम्राट, मनोज सिंह और अली फजल के साथ इस बार भोली पंजाबन रिचा चड्ढा दिखाई देने वाले हैं।
विज्ञापन


फिल्म का डायरेक्शन मृघदीप सिंह लांबा ने किया है तो फरहान अख्तर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें