कब शुरू होगा शो
डिस्कवरी चैनल ने इंस्टाग्राम पर Reality Ranis of the Jungle Season 2 का प्रोमो जारी किया है और साथ ही इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, '12 रानियां एक सिंहासन गठबंधन बनेंगे...पर टिकेंगे कितने? इस गेम में भरोसे की कोई गारंटी नहीं। क्योंकि हर मोड़ पर होगा धोखा। रियलिटी रानी ऑफ द जंगल सीजन 2 का प्रीमियर 22 सितंबर को सोम-शुक्र रात 9:30 बजे सिर्फ Discovery Channe lndia और discovery plus in पर आएगा।
सेलेब्स के कमेंट्स
शो के इस सीजन के वीडियो पर कई सेलेब्स और यूजर्स ने जमकर कमेंट किए। पवित्रा पुनिया ने लिखा, 'महिलाएं सीटी कौन बजा रही हैं?', अर्चना गौतम ने लिखा, 'आखिरकार लड़कियों, हम नई शुरुआत के लिए यहां हैं', भव्य सिंह ने लिखा, 'चलो मुझे ड्रामा से मारो', एक यूजर ने लिखा, 'डिस्कवरी चैनल, एमटीवी कब से बन गया?', एक यूजर ने लिखा, 'ट्रेलर बहुत ही अच्छा लग रहा है। शो शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है', एक और यूजर ने लिखा, 'अरे गजब राखी सावंत', वहीं कई यूजर्स सिर्फ अर्चना लिखकर जता रहे हैं कि वह उनके लिए कितने खुश हैं।
यह भी पढ़ें: Gauahar Khan: गौहर खान और जैद दरबार के घर आई खुशखबरी, दूसरे बेटे के जन्म को लेकर जताई खुशी