फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKK14: 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' का नया प्रोमो जारी, शालीन और रोहित शेट्टी की मस्ती कर देगी हंसने पर मजबूर

Sat, 28 Sep 2024 02:27 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' के फिनाले से पहले मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में प्रतिभागी शालीन भनोट और रोहित शेट्टी के बीच मस्ती मजाक और नोंकझोक दिखाई गई है। शो का फाइनल एपिसोड 29 सितंबर को प्रसारित होगा।
विज्ञापन
खतरों के खिलाड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम @ colorstv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' के अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। शो के विजेता के नाम को लेकर दर्शकों के मन में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिनाले एपिसोड से पहले मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है। ये प्रोमो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। इस प्रोमो में रोहित शेट्टी और शालीन भनोट के बीच मस्ती मजाक दिखाई गई है। आइए आपको दिखाते हैं प्रतिभागियों और रोहित शेट्टी के बीच हुई मस्ती मजाक की झलक।

KKK14: 'खतरों के खिलाड़ी' बनने की दौड़ में इन प्रतिभागियों के बीच होगा मुकाबला, विजेता को मिलेगा लाखों का इनाम

फिनाले से पहले जारी हुआ नया प्रोमो
विज्ञापन

प्रोमो की शुरुआत में टॉप 5 फाइनलिस्ट को दिखाया गया है। इसके बाद शो में वेलकम के लिए शालीन भनोट दिखते हैं। तभी पीछे से एंट्री होती है रोहित शेट्टी की। रोहित शेट्टी शो होस्ट शालीन भनोट का किरदार निभाते हैं और शालीन को रोहित शेट्टी बनने के लिए कहते हैं। इसके बाद प्रतिभागियों और रोहित शेट्टी के बीच मस्ती मजाक देखने को मिलता है। इस प्रोमो को शेयर कर मेकर्स ने लिखा है, 'हर हीरो कैप नहीं पहनता, कुछ कहानी को मोड़ भी देते हैं'। रोहित शेट्टी शालीन की जगह लेते हैं और कहते हैं सर एक मिनट और अपना चश्मा साफ करते हैं और कहते हैं सर वो थोड़ा देखने का प्रॉब्लम है।

Devara Part 1 Hindi Collection: ‘देवरा’ हिंदी से पूरी न हो सकीं उम्मीदें, ‘RRR’ के मुकाबले बस इतना रहा कलेक्शन

रोहित शेट्टी बन गए शाली भनोट
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोमो में शालीन भनोट रोहित शेट्टी से कहते हैं कि कभी तुम्हें दिखता है, कभी तुम्हें नहीं दिखता है। इस पर शालीन रोहित शेट्टी से कहते हैं कि शालीन कभी तुम्हें दिखता है कभी नहीं दिखता है। इस पर रोहित शेट्टी कहते हैं कि जब कलर का स्टंट होता है तब कलर नहीं दिखता। जब नंबर का स्टंट होता है तब नंबर उल्टे दिखाई पड़ते हैं। इसके बाद पूरे प्रोमों में रोहित शेट्टी शालीन की टांग खींचते और मजाक उड़ाते नजर आते हैं। आखिरी में शालीन कहते हैं मैं ऐसा कहां करता हूं। इस पर रोहित शेट्टी कहते हैं कि तुमने आज बाप से पंगा लिया है तूने, आज तू खत्म है। शो का फिनाले एपिसोड 29 सितंबर को रविवार रात 9 बजे कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा। ओटीटी चैनल पर भी इसका लाइव प्रसारण दर्शक देख सकते हैं। फाइनल एपिसोड में आलिया भट्ट और वेदांग रैना अपनी आगामी फिल्म जिगरा को प्रमोट करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें