फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 हजार करोड़ के आंकड़े के पास पहुंची ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’, जानिए मूवी की सोमवार की कमाई और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Mon, 06 Apr 2026 10:28 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Project Hail Mary Collection: फिल्म 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भी सिनेमाघरों में बढ़िया कमाई कर रही है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने भारत में और दुनियाभर में कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन
प्रोजेक्ट हेल मेरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'प्रोजेक्ट हेल मेरी' दुनियाभर में 20 मार्च को रिलीज हुई थी, वहीं इसको भारत में 26 मार्च को रिलीज किया गया था। ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच इस फिल्म को भी दर्शकों से खासा प्यार मिल रहा है। हालांकि 'धुरंधर 2' की वजह से इस फिल्म को भारत में कम शोज भी मिले हैं। आइए जानते हैं फिल्म का टोटल कलेक्शन।

विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म- प्रोजेक्ट हेल मेरी - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है फिल्म की कहानी?
इसकी कहानी रायलैंड ग्रेस नाम के एक टीजर की है। उसे किसी वजह से एस्ट्रोनॉट बनाना पड़ता है। वह एक स्पेसशिप में अकेला है, लेकिन वही इंसानियत की आखिरी उम्मीद है। उसे धरती को बचाना है। इस यात्रा में उसकी मदद एक एलियन करता है। फिल्म की कहानी के अलावा दर्शकों को इसके वीएफएक्स भी काफी अच्छे लग रहे हैं।

 

फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' में रयान गोसलिंग - फोटो : एक्स (ट्विटर)

सोमवार को इतना किया कलेक्शन 
सैकनिल्क के अनुसार हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने 11वें दिन 3.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया था। वहीं आज फिल्म ने 12वें दिन खबर लिखे जाने तक 1.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इंडिया में ये फिल्म अबतक 39.70 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है। 

 
विज्ञापन

फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' में रयान गोसलिंग - फोटो : एक्स (ट्विटर)

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 
दुनिया भर में भी यह फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। यह फिल्म 20 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई थी। इसने अबतक वर्ल्डवाइड 3,950 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में अब तक लगभग 1,605.74 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका मतलब है, कहीं न कहीं फिल्म वर्ल्डवाइड ‘धुरंधर 2’ को टक्कर दे रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें