फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mithun Chakraborty: संघर्ष के दिनों में आत्महत्या के बारे में सोचने लगे थे मिथुन चक्रवर्ती, बोले- उन दिनों...

Sun, 24 Jul 2022 06:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती शानदार अभिनेताओं में शुमार हैं। दुनियाभर में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। मिथुन चक्रवर्ती एक बार फिर बंगाली सिनेमा का रुख करने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों पर बात की। 
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती शानदार अभिनेताओं में शुमार हैं। दुनियाभर में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। अपने खास अभिनय और अंदाज से वह फैंस के दिलों पर राज करते हैं। मिथुन चक्रवर्ती एक बार फिर बंगाली सिनेमा का रुख करने वाले हैं। जल्द ही वह बंगाली फिल्म 'प्रजापति' में नजर आएंगे। बांग्ला से लेकर बॉलीवुड सिनेमा तक अपनी सफलता का डंका बजाने वाले मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर में काफी मुश्किल दौर भी देखा है। एक वक्त वह था, जब उनके मन में आत्महत्या के विचार तक आने लगे थे। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान खुद मिथुन चक्रवर्ती ने यह बात साझा की है।

विज्ञापन

ताजा हुईं पुरानी यादें
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। एक्शन से लेकर कॉमेडी और गंभीर किरदार उन्होंने शानदार अंदाज में अदा किए हैं। अब एक बार फिर बंगाली सिनेमा में लौटने को लेकर मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, 'मैं अभी तक 370 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुका हूं, लेकिन अभी भी किसी भी फिल्म की शूटिंग के पहले दिन मैं नर्वस महसूस करता हूं। मगर,बंगाली फिल्म करने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। कोलकाता में शूटिंग करने से कई यादें ताजा हो गई हैं।'

कठिन संघर्ष से गुजरे
बातचीत के दौरान जब अभिनेता से पूछा गया कि उनके अब तक के करियर का सबसे मुश्किल दौर कौन-सा रहा है और उन्होंने इसका सामना किस तरह किया? मिथुन चक्रवर्ती ने इस सवाल का काफी हैरानी भरा जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करता हूं और ऐसा कोई खास दौर भी नहीं है, जिसके बारे में मैं बताना चाहूं। उन संघर्ष के दिनों के बारे में बात नहीं करते हैं, क्योंकि यह नए  कलाकारों को निराश कर सकता है। हर किसी को संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन मेरा कुछ ज्यादा ही था।'
विज्ञापन

आने लगे थे बुरे विचार
मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, 'कभी-कभी मुझे लगता था कि मुझे मेरी मंजिल नहीं मिल पाएगी। यहां तक कि मैंने आत्महत्या करने के बारे में भी सोचा था। मैं कुछ कारणों के चलते कोलकाता भी नहीं लौट सका था, लेकिन मेरी सलाह है कि बिना लड़े अपनी जिंदगी खत्म करने के बारे में कभी न सोचें।' मिथुन ने आगे कहा, 'मैं एक जन्मजात फाइटर हूं। मुझे नहीं पता था कि कैसे हारना है और देखिए आज मैं कहां हूं।' फिल्म 'प्रजापति' को लेकर मिथुन ने कहा कि जिन फिल्मों की कहानी मेरे दिल को छू जाती है, मैं उन्हें करने को तैयार हो जाता हूं। मुझे लगता है कि इस फिल्म की कहानी दर्शकों को आकर्षित करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें